Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

टाटा प्ले बिंज कॉम्बो पैक में दर्शकों के लिए टीवी चैनल्स के साथ 12 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स होंगे



टीवी चैनल्स के साथ नेटफ्लिक्स कॉम्बो पैक्स प्रस्तुत करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ गठबंधन कि टाटा प्ले के सभी ग्राहकों के लिए सर्विस विज़िट मुफ्त होगी एवं डि-एक्टिव डीटीएच ग्राहक बिना किसी रिकनेक्शन शुल्क के प्लेटफॉर्म फिर से शुरू कर रिचार्ज कर सकते हैं

टाटा प्ले के नए कैम्पेन में देखिए करीना कपूर और सैफ अली खान की क्यूट कैमिस्ट्री, एवं आर. माधवन और प्रियामणि की मसालेदार नोंकझोंक सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं के साथ भारत के अग्रणी डीटीएच एवं पे टीवी प्लेटफॉर्म, टाटा स्काई ने अपनी नई पहचान, टाटा प्ले की घोषणा की है, क्योंकि कंपनी के व्यवसाय का दायरा डायरेक्ट टू होम सर्विसेस से आगे बढ़ गया है। टाटा प्ले अपने उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन की सुगम व कनेक्टेड दुनिया का निर्माण कर उनकी लाईफ को ज्यादा झिंगालाला बना देगा।

नई पहचान के बारे में हरित नागपाल, एमडी एवं सीईओ - टाटा प्ले लिमिटेड (पूर्व में टाटा स्काई लिमिटेड) ने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि जहां कंटेंट का स्वामी होना एक बात है, वहीं इसे उपलब्ध बनाया जाना भी जरूरी है। वितरण द्वारा कंटेंट जनसमूह को आसानी से उपलब्ध होता है, वो इसका उपभोग करते हैं और इसके बारे में चर्चा करते हैं। टाटा प्ले का नाम हमारे उत्पादों व सेवाओं की विस्तारित श्रृंखला को दर्शाता है। यह नई पहचान घरों व परिवारों के लिए आने वाले कल को आज से बेहतर बनाते हुए भविष्य के लिए तैयार होने की हमारी इच्छा का परिणाम है।’’

टाटा प्ले में आज से यूज़र्स के लिए विभिन्न कॉम्बो पैक्स में नेटफ्लिक्स शामिल होगा, ताकि वो टीवी चैनल्स एवं ओटीटी कंटेंट में सुगम मनोरंजन का अनुभव ले सकें। इसके अलावा, टाटा प्ले बिंज कॉम्बो पैक्स में आपके पसंदीदा टीवी चैनल एवं डिज़्नी$ हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, वूट सलेक्ट, वूटकिड्स, शेमारूमी, सननैक्स्ट, हंगामा प्ले, इरोज़ नाउ, क्योरियोसिटीस्ट्रीम, एपिकऑनएवं डॉकुबे जैसे 12 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स टाटा प्ले के उपभोक्ताओं को काफी किफायती मूल्य में उपलब्ध होंगे। टाटा प्ले बिंज़ मोबाईल ऐप के यूनिफाईड इंटरफेस या एमेज़ॉन फायर टीवी स्टिक - टाटा प्ले एडिशन या टाटा प्ले बिंज़$ स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स द्वारा 12 ऐप्स का कंटेंट देखा जा सकेगा।

टाटा प्ले लिमिटेड की सब्सिडियरी, टाटा स्काई ब्रॉडबैंड प्राइवेट लिमिटेड को अब टाटा प्ले फाइबर के नाम से जाना जाएगा।

मनोरंजन को ज्यादा झिंगालाला बनाने के लिए टाटा प्ले के कैंपेन में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आर माधवन और प्रियामणि जैसे मेगास्टार दिखाई देंगे। ब्रांड के सार को दर्शकों के सामने लाने के लिए इन सभी मेगास्टार्स ने इस कैंपेन में शानदार अभिनय किया है। इन हिंदी टीवी कमर्शियल्स का निर्देशन लोकप्रिय डायरेक्टर, शूजित सिरकर द्वारा किया गया है।

टाटा स्काई के साथ अपने सहयोग के बारे में सैफ अली खान ने बताया, ‘‘पिछले सालों में भारत के मनोरंजन उद्योग में काफी परिवर्तन आया है, और नई दिलचस्प शैलियों का विकास हुआ है। कुछ साल पहले तक यह कल्पना करना भी कठिन होता था कि हम आज इतनी आसानी से अपने पसंदीदा शो देख पाएंगे। लेकिन अब हम केवल एक बटन क्लिक करके या अपनी उंगलियों के एक टैप द्वारा विभिन्न शैलियों का कंटेंट देख सकते हैं। अब विकल्प चुनने की शक्ति दर्शक के हाथ में है, और मुझे खुशी है कि मैं टाटा प्ले की इस आकर्षक पहल का हिस्सा हूँ।’’

करीना कपूर खान ने कहा, ‘‘मनोरंजन मेरे खून में है... इसके प्रति मेरे प्रेम की शुरुआत मेरे बचपन में हुई, जो आज भी जारी है। यह अनेक तरीकों से मेरे जीवन में शामिल है और अपने दोस्तों व परिवार के साथ संपर्क करने का एक उत्तम साधन भी है, जिसके द्वारा हम एक दूसरे के साथ अपने पसंदीदा शो देखते हुए समय बिताते हैं। इसीलिए मुझे भारत में मनोरंजन का अनुभव बेहतर बनाने के लिए टाटा स्काई परिवार में शामिल होने की खुशी है। दर्शकों को डीटीएच एवं ओटीटी प्लेटफार्म पर आसानी से कंटेंट देखने की सुविधा प्रदान करके टाटा प्ले उन्हें अनेक झिंगालाला क्षण प्रदान करने का वादा करता है, जिनका अनुभव लेने का मौका मुझे भी अपने दोस्तों व परिवार के साथ मिलेगा।’’

आर माधवन ने कहा, ‘‘मनोरंजन की जादुई दुनिया अद्भुत है, जो एक तरफ हमें विश्वास का आधार प्रदान करती है, तो दूसरी तरफ उससे दूर ले जाती है। दिलचस्प बात यह है कि हम जिस कहानी का हिस्सा बनना चाहते हैं, बस एक बटन क्लिक करके धीरे-धीरे उसमें उतरते चले जाते हैं। ये क्षण अद्भुत होते हैं, और मुझे खुशी है कि भारत के हजारों घरों में मनोरंजन की क्रांति लाने की टाटा प्ले की इस पहल का मैं भी एक हिस्सा हूँ।’’

अभिनेत्री प्रियामणि ने  कहा, ‘‘बचपन में टेलीविज़न मुझे कल्पनाओं की दुनिया में ले जाता था। टेलीविज़न ने ही मुुझे विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृतियों और भाषाओं के कंटेंट से अवगत कराया। इस एक्सपोज़र से मुझे एक जुनून मिला और विभिन्न भाषाओं के टेलीविज़न उद्योग में अभिनय करने का प्रोत्साहन मैंने पाया। मेरे जैसे दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने के लिए मैं, टाटा प्ले के साथ मनोरंजन के विकास के अगले चरण का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ।’’

इनोवेशन, क्वालिटी, पर्सनलाईज़ेशन की स्वतंत्रता व लचीलेपन से लेकर कनेक्शन तक, टाटा प्ले ने हर चीज़ पहले से बेहतर बना दी है। यह हर बजट में, हर स्क्रीन, हर वक्त या हर जगह पर, दर्शकों को अपनी पसंद का मनोरंजन प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के प्रति अटल है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...