होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान चुनाव 2022 को लेकर सभी की नजरें सर्वोच्च न्यायालय पर आकर ठहर गई है, क्योंकि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के दौर मे उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यो में विधान सभा चुनाव को लेकर सोमवार को सुनवाई होने वाली है।ज्ञात हो कि पांच राज्यो में विधानसभा के चुनाव में कोविड संक्रमण से बहुत ज्यादा मौत होने और लाखों जिंदगियों की जान के बढ़ते खतरे को लेकर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै0 सुनील सिंह ने हाईकोर्ट इलाहाबाद की सलाह के बाद भी निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड 19 के बढ़ते खतरे के बीच चुनाव कराये जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे जनहित याचिका दाखिल की है। जिसकी सुनवाई सोमवार 17 जनवरी 2022 को होनी है।
Comments
Post a Comment