Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आकाशगंगा न्यास एवं उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान ने मनाया साझा अमृत महोत्सव

“आकाशगंगा”, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक न्यास की स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 07 जनवरी, 2022 को यू0पी0 प्रेस-क्लब, लखनऊ में आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “बाल साहित्य में राष्ट्रबोध” विषय पर परिचर्चा, सात पुस्तकों का लोकार्पण तथा आकाशगंगा “साहित्य सम्मान-2022" का कार्यक्रम आयोजन सम्पन्न हुआ। दीप-प्रज्जवन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागतोपरान्त आकाशगंगा संस्थापक एवं साहित्यकार सुश्री शीला पांडे ने न्यास की उपलब्धियों और उसकी सतत्‌ एवं समृद्धि यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कोरोना काल में न्यास द्वारा डिजिटल माध्यमों से महत्वपूर्ण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ तत्समय किये गये सामाजिक कार्यों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने विषय पर बोलते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने पतंग पर लिखकर “साइमन गो बैक” मुहिम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इनके आक्रोश का अंग्रेजों के मनोबल पर प्रभाव पडा था। शीला पांडे ने कहा कि स्वाधीनता के बाद राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत बाल कवितायें खूब लिखी गयीं। लब्ध प्रतिष्ठित मुख्य अतिथि एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रोo सूर्य प्रसाद दीक्षित ने विषय पर परिपर्चा करते हुए कहा कि बाल साहित्य के माध्यम से बच्चों के मन में राष्ट्रबोध जागृत करना समय की मॉग है। यदि सरस, कविताओं, लघु कथाओं और जीवनियों के द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय संस्कृति, भारतीय इतिहास, अपने महापुरुषों की जीवनवृत्त और राष्ट्रीय गौरव की जानकारी हो जाय, तो उससे अच्छे नागरिकों का व्यक्तित्व विकास किया जा सकता है। इस दृष्टि से “ताल कटोरा” जैसे काव्य-संग्रह, भूली बिसरी लोककथाएँ, शहर-शहर सतरंगी, श्रेष्ठ बाल मन की कहानियाँ जैसी कृतियों की बड़ी उपयोगिता है। इस अवसर पर शीला जी ने जो नवगीत संग्रह प्रस्तुत किये हैं, विशेष रूप से स्त्री नवगीतकारों पर जो संचयन तैयार किया है उन सबका स्वागत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ नवगीतकार एवं संस्था संरक्षक डॉ रविशंकर पांडेय ने कहा कि प्राचीन भारतीय वांग्मय बाल साहित्य में समृद्ध रहा है. संस्कृत में पंचतंत्र की रचना ईसा पूर्व हो चुकी थी जिसका सैकड़ों विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है. यह रचना पूर्णतया बाल मनोविज्ञान पर आधारित है. दादी नानी की लोककथायें भी बालसाहित्य के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं
आधुनिक हिंदी बाल साहित्य में भी विविधता के साथ उत्तरोत्तर विकास हुआ है. आवश्यकता इस बात की है कि इसे साहित्य की मुख्य धारा में लाकर बराबर का महत्व दिया जाए |अति विशिष्ट अतिथि मोहम्मद कलीम ने कार्यक्रम की कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखें। विशिष्ट अतिथि प्रो0 योगेन्द्र प्रताप सिंह, हिन्दी विमागाध्यक्ष, लखनऊ ने विषय पर अपने विचार व्यक्त करने के साथ-साथ पुस्तक “सूरज है रूमाल में” के बारे में कहा कि यह काम नवगीत विधा में पहला एतिहासिक कार्य हुआ है, जिसमें सभी स्त्री नवगीतकारों का प्रतिनिधित्व एक साथ किया गया है। “सूरज है रूमाल में” शीर्षक अनेक अर्थ गर्मित है। सूरज को संभावना, उपलब्धियां, आशा, प्रगति, लक्ष्य आदि समवेत अथवा स्वतंत्र रुप से किनही अर्थों में ग्रहण करें तो उसको रुमाल में समेट लेने की अभीष्सा यह स्पष्ट करती है कि मनुष्य अपनी कर्मठता, ईमानदारी, लगन, त्याग और समर्पण से कुछ भी प्राप्त करने में सक्षम हो सकता है। मुख्य वक्‍ता डा0 नागेश पाण्डेय 'संजय' और वक्ता नीलम राकेश ने राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्ता, सुभद्रा कुमारी चौहान आदि सुप्रसिद्ध कवियों और लेखकों की कृ॒तियों का उद्धृढ़ देते हुए बाल साहित्य में राष्ट्रबोध की महत्ता तथा स्वधीनता आंदोलन में भी उसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति को रेखांकित किया। कार्यक्रम में पर्यटन पर लिखी उनकी पुस्तक “शहर-शहर सतरंगी” का लोकार्पण भी हुआ। शीला पांडे की एकमुश्त पांच पुस्तकों - “गांठों की करधनी” (नवगीत-संग्रह), “ताल कटोरा“ (बाल काव्य-संग्रह), “भूली-बिसरी लोककथाएँ” (लोक बाल कहानियाँ), “21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियाँ उ0प्र0“ (संपादन) तथा “सूरज है रूमाल में” (स्त्री नवगीतकार संचयन-संपादन) एवं अर्चना प्रकाश की पुस्तक “बूंद और बादल” (काव्य-संग्रही का भी लोकार्पण किया गया। श्री हरिमोहन बापपेई माधव, डा0 रश्मिशील, अल्का प्रमोद, तथा स्नेहलता पाठक आदि साहित्यकारों ने विभिन्‍न विधाओं की पुस्तकों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आकाशगंगा साहित्य सम्मान-2022 डा0 नागेश पाण्डेय 'संजय' (बाल साहित्यकार), बरेली को प्रदान किया गया। साहित्यकारों और स्रोताओं से भरे हॉल में सभा का संचालन हरिमोहन बाजपेई 'माधव' ने किया। कार्यक्रम में अन्त में धन्यवाद ज्ञापन संस्था उपाध्यक्ष श्री अनिल मिश्र के द्वारा किया गया।







Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...