Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मिशन सुरक्षा परिषद द्वारा खास मकसद से की गई प्रेस वार्ता

 


मिशन सुरक्षा परिषद द्वारा आज दिनाक 20 जनवरी 2022 को आयोजित प्रेस एक खास मकसद से बुलाई गई   जिसमें बताया गया 26 मार्च 2017 को देश में जातियों के आधार पर विभाजित समाज को इकट्ठा करने एवं मानवतावादी सोच पर आधारित महापुरुषों खासतौर से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम साहब की विचारधारा पर आधारित सामाजिक परिवर्तन एवं समता मूलक समाज रिश्ता बनाने के लिए मिशन सुरक्षा परिषद का गठन किया गया है अपनी ईमानदार सोच एवं मिशनरी भावना तथा समर्पित टीम के द्वारा कम समय में देश के 24 राज्यों के लगभग 600 जनपदों तथा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में तहसील ब्लाक एवं विधान सभा स्तर पर तमाम जातियों को जोड़कर कैडर वेश के आधार पर लाखो लोगों को तैयार किया गया है। संगठन के विशाल रूप लेने के बाद अपने जिम्मेदार साथियों से विचार-विमर्श के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख श्री अखिलेश यादव जी से पहली बार हमारा प्रतिनिधि मंडल 22 मार्च 2020 को मुलाकात करने के बाद यह तय किया गया कि नई पार्टी लांच करने क्रे बजाए श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में काम किया जाएगा उसके बाद उनके साथ कई राउंड की टेबल डिस्कशन एवं मु्राकात; पर बहुजन समाज के सम्मान एवं उत्थान के संबंधित सामाजिक मुद्दों के 16 बिंदुओं पर जो  पर अपने घोषणा पत्र में शामिल करने एवं सरकार बनने पर इमानदारी से करने का भरोसा दिलाया था जिसको लेकर अनुसूचित जाति के जिम्मेदार लोगों को पूरे प्रदेश में हमारे संगठन ने यह कहकर समझाने का प्रयास किया कि समाजवादी पार्टी अपने कार्य संस्कृति में परिवर्तन करके बाबा साहब डॉ० अंबेडकर की विचारधारा को स्वीकार करके अपने पूर्व की सरकार में किए गए दलित विरोधी कार्य को लेकर प्रायश्वित करके हमारे समाज को गले लगाना चाहती है। जिसका नतीजा दलित पिछड़े समाज के उपेक्षित नेताओं की समाजवादी पार्टी में शामिल होने की लाईन लग गई. मिशन सुरक्षा परिषद ने समाजवादी पार्टी को दलित पिछड़े नेताओं की शरण स्थली बना दिया भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी में माहौल पैदा करने के बाद श्री अखिलेश यादव जी बिहार की तर्ज पर श्री तेजस्वी यादव जी की तरह बिना सरकार बनाएं अहंकार से ग्रसित होने लगे सपा में शामित्र होने वाले दलित मुस्लिम समाज के कद्दावर नेताओं को हाशिए में रखकर उपेक्षित करने लगे उत्तर प्रदेश में 22 फीसदी दलित एवं 19 फ़ीसदी मुस्लिम समाज के नेताओं के बिना सरकार बनाने का सपना सजा बैठे श्री अखिलेश यादव जी अपने हर वक्तव्य में यह कहते नजर आते हैं कि अंबेडकरवादी एवं लोहिया वादी लोग मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं लेकिन श्री वामन मेश्राम जी की बहुजन मुक्ति पार्टी | बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के पौत्र श्री प्रकाश अंबेडकर जी की बहुजन आघाडी दल एवं सुश्री सावित्री बाई फूले की पार्टी मूलनिवासी कांशीराम पार्टी, श्री चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम) से तो सपा का गठबंधन नहीं हो रहा है समाजदादी पार्टी में शामिल दलित समाज के कद्दावर नेताओं को ना तो कोई पद दिया 


लोहिया वादी लोगों के साथ मिलकर भाजपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने जा रहे हैं। बारी बारी से दलित समाज के नेताओं की उपेक्षा एवं बहुजन समाज के उत्थान एवं सम्मान के लिए हमारे संगठन द्वारा दिए गए सुझाव पर संवेदनशील ना होना इससे साबित होता है कि समाजवादी पार्टी का दलित विरोधी चाल चरित्र चेहरा अभी बदला नहीं है बाबा साहब का फोटो लगाकर केवल हमारे समाज का वोट लेना चाहते हैं दलित एवं मुस्लिम समाज के लीडर नहीं केवल लोडर तैयार करना चाहते हैं श्री अखिलेश यादव जी को मालूम होना चाहिए उत्तर प्रदेश में हमारे समाज की आबादी एक चौथाई है हम लोग आत्मसम्मान के साथ जीने वाले अंबेडकरवादी लोग राजनैतिक भिखारी नहीं है कुछ समय की और कोशिश के बाद हम लोग खुद अपने पैरों पर खड़े होकर किसी का पिछलग्गू नहीं.अपने दम पर आने वाले समय पर सरकार बनाकर अपने समाज की हजारों साल की बिगड़ी बात खुद _ बनाएंगे समाजवादी पार्टी की इस तरह से अपमानजनक रवैये से अपने समाज से अपील करते हैं कि भाजपा का खौफ दिखाकर वोट लेने के इनके मंसूबे को कामयाब ना होने दें अपना नेता खुद पैदा करने की कोशिश करें

अ0जा0 / जन जा0 तथा अन्य पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं सम्मान हेतु समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किये जाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु 

१ अ0जा0 / जन जा0 तथा अन्य पिछड़े वर्गों के वर्गो के सरकारों सेवायोजको को पदोन्‍नति मे आरक्षण प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना। 

2 महापुरुषों संतो,गुरुवों, के सम्मान पर बनाये गये जनपदों,शैक्षिक सस्थानो एव योजनाओ का नाम पुर्नचहाल किया जाना जरुरत पड़नें पर नये जनपदों का नाम सृजित किया जाना। 

3. उ0प्र0 में महापुरुषों,सन्तों गुरुवों के सम्मान मे बनाये गयें स्मारकों,संग्रहालयों का रखरखाव एवं अंनुरक्षण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना। 

4. वन नेशन-वन एजुकेशन के फॉर्मूले पर उ0प्र0 के सरकारी एवं निजी विद्यालयों पर एक समान शिक्षा लागू किया जाना। 

5. उ0प्र0 के प्राथमिक विद्यालयों में संचालित मिड-डे मील योजना को प्रतिबन्धित करके उसका पैसा सीधे अभिभावक के बैंक खाते में प्रेषित किया जाना। 

6. जिसकी जितनी संख्या भारी-उसकी उतनी भागीदारी के फमूले पर हर वर्ग के अधिकारियों,कर्मचारियों की तैनाती मुख्य पदों पर किया जाना तथा कमजोर वर्गों को प्राथमिकता | 

7. कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही स्पेशल कम्पोनेन्ट की योजनाओं को सुचारु एवं सुलभ बनाने हेतु बजट से उचित धनराशि उपलब्ध कराया जाना। 

8. उ0प्र0 में स्थापित डा0 अम्बेडकर एवं अन्य क्रान्तिकारी महापुरुषों की प्रतिमाओं को अतिक्रमण से बचाने हेतु सर्वे करवाकर बाउन्ड्री एवं सुन्दरी करण का कार्य। 

 9 सरकारी अभिलेखों में दर्ज डा0 अम्बेडकर पार्कों पर सीधे क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूगो की पैमाइस पर डा0 अम्बेडकर की मुर्तियों को जिलाधिकारी की अनुमति के बिना सामाजिक संस्थाए स्थापित कर सकेंगी। 

10 कमजोर वर्गो शोषितों वंचितों एवं महिलाओ के सुरक्षा के लिए होने वाले उत्पीडन से समयबद्ध न्याय दिलाकर प्रकरण का तत्काल निस्तारित किया जाना। 

11. उ0प्र0 में निजी क्षेत्र की इकाईयों में अ0जा0,// जन जा0 एवं अन्य पिछड़े वर्गों को आरक्षण प्राविधान किया जाना। 

12. सरकारी टेण्डरों में अ0जा0,/जन जा0 एवं अन्य पिछडे वर्गों के ठेकेदारों को आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करना। 

13. उ0प्र0 में सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियो की पुरानी पेन्शन को करना। 

14.प्रदेश मे बेरोजगारी के उन्मूलन हेतु सामान्य भर्तियों पर लगी रोक को हटाया जाना। 

15. भूमिहीन लोगों को आवासीय एवं कृषक कार्य हेतु पट्टो का आवंटन तथा अ0जा0,/ जन। जाo के व्यक्तियों द्वारा काबिज भूमि 122 है 4 के तहत मालिकाना हक प्रदान किया जाना।

16. ऐट्रो सिटी एक्ट को निस्प्रभावी करने के विरोध में 2 अप्रैल 2018 को भारत बन्द के दौरान अनुसूचित जाति के लोगो के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस किया जाना। 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...