होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन श्री पी.एल.पुनिया ने भाजपा सरकार पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि गरीबों को मुफ्त राशन बाँटने के मामले में प्रदेश में हेराफेरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि बीते माह राशन वितरण के दौरान प्रदेश के हजारों कोटेदारों ने एक-एक दिन में 300-300 कार्डधारकों को राशन बांट दिया। लेकिन इस सरकार को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। गरीबों का राशन का बंदरबांट भाजपा ने अपने लोगों के बीच किया है।
श्री पुनिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नाक के नीचे 6 हजार से अधिक कोटेदारों ने एक दिन में 300 से अधिक कार्डधारकों को राशन बांटा। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहों से लगातार घटतौली/हेराफेरी की ख़बरें आती रही हैं। इसके बावजूद इस सरकार की बेहोशी नहीं टूटी। पूरे प्रदेश में गरीबों को राशन देने के नाम पर मजाक चल रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जहाँ पर राशन उठाने, बांटने के नाम पर बंदरबांट हो रही थी, पर योगी सरकार का ध्यान सिर्फ विज्ञापन की तरफ था। विज्ञापनजीवी इस सरकार ने उत्तर प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। राशन बांटने के नाम पर प्रदेश में लगातार आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। मोदी-योगी की तस्वीरों वाले पैकेटों से राशन बांटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में गरीबी को हटाने के बजाय योगी सरकार ने अपनी नीतियों से गरीबी, बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है।
श्री पुनिया ने कहा कि कांग्रेस ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं, सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में महिलाओं और युवाओं का विशेष तौर से ध्यान रखा है। हम प्रतिज्ञापत्र में महिला, युवा, बेरोजगार, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा बहनों से किए गए वादों को पूरा करेंगे। हम असमानता, अन्याय, संघर्ष करने वाले लोगों के साथ खड़े हैं, और निश्चित ही जीत कांग्रेस पार्टी की होगी
Comments
Post a Comment