होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के 175 कैंट विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर अजय कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी को फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और साथ ही अपने चुनाव आभियान की शुरुआत की।
इंजीनियर अजय कुमार जी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली मॉडल सबके सामने है। साथ ही कहा की आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जिसने अपने बजट का 25% भाग शिक्षा पर खर्च करने के बात की , सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तरह बनाना, तथा मोहल्ला क्लीनिको का निर्माण कराना भी शमिल है।
और अंत में अजय कुमार जी ने कैंट वासियों से उन्हे विधानसभा चुनाव 2022 में अपना वोट देकर विजई बनाए और एक फौजी को अपनी सेवा करने का मौका दे।
Comments
Post a Comment