तमिलनाडु में हुए बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच की है। ये संपत्तियां व्ववसायी एस गलील रहमान की हैं। ईडी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जिन अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है, उनमें कोनमेडु इंडस्टि्रयल एस्टेट वानीयंबादी स्थित कारखाना, चेन्नई में आवासीय फ्लैट और वेल्लोर में 2.92 एकड़ जमीन शामिल है ईडी ने कहा कि सीबीआइ और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चेन्नई द्वारा आरोपित टॉमी जी पुवत्तिल, एस गलील रहमान और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआइआर के आधार पर जांच शुरू की गई थी। इन पर गुइंडी स्थित इंडियन बैंक शाखा से धोखाधड़ी करने का आरोप था। जांच में पता चला कि 2012 से 2014 के दौरान इंडियन बैंक की गुइंडी शाखा के तत्कालीन एजीएम टॉमी जी पुवत्तिल ने आरोपित एस गलील रहमान, सिराजुद्दीन और अन्य के साथ साजिश रचकर ओवरड्राफ्ट को मंजूरी देकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की और विभिन्न संस्थाओं को ऋण सुविधाएं दिलवाई। कहा गया है कि रहमान अपनी फर्मो नफीसा ओवरसीज और सफा लीव्स के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण लेने में कामयाब रहा। बाद में ऋण न चुकाने के कारण इसके ऊपर सिर्फ ब्याज के ही 23.46 करोड़ रुपये हो गए। इसी क्रम में फर्जीवाड़े की जांच के बाद ईडी ने कार्रवाई की है।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment