होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कैलिफोर्निया के जंगलों में बेहद भीषण आग लगी हुई है। फंसे लोगों को बचाने के लिए अब तक 207 लोगों को एयरलिफ्ट कराया जा चुका है। आग के चलते लॉस एंजेलिस में तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया जबकि वुडलैंड हिल्स में 49.4 और सैन फ्रांसिस्को में यह 37.7 डिग्री तक चला गया है। जबकि गवर्नर गाविन न्यूजोम ने आग के चलते पांच काउंटी में आपातकाल लगाना पड़ा है। जिन शहरों में आपातकाल लगाया गया उनमें फ्रेंस, मदेरा, मरिपोसा, सैन बर्नार्डिनो और सैन डियागो शामिल हैं। आग के चलते राज्य में बिजली प्लांटों को भी बंद करना पड़ा है। करीब 70 हजार घरों और बिजनेस हाउस की बिजली काटनी पड़ गई। आशंका है पावर प्लांट के आग की चपेट में आने से राज्य में ब्लैक आउट हो सकता है। यहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।यही वजह है कि लोगों को यहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए करीब 15 हजार फायर फाइटर लगे हुए हैं। जंगल में करीब दो दर्जन जगहों पर आग लगी हुई है और यह लगातार फैलती जा रही है। अब तब 8 लोग आग के चलते मारे जा चुके हैं और 33 हजार भवन भेंट चढ़ चुके हैं। पिछले तीन हफ्तों से कैलिफोर्निया के जंगल धधक रहे हैं।
Comments
Post a Comment