प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है। हैकर ने कोरोना वायरस रिलीफ फंड के लिए दान में बिटक्वॉइन की मांग की है। हालांकि तुरंत इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट पर हैकर ने लिखा, 'मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिलीफ फंड में दान करें।' एक अन्य ट्वीट में हैकर ने लिखा, 'यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।' यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब जुलाई के महीने में कई प्रतिष्ठित हस्तियों के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की निजी वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट के 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी की निजी वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट के हैक होने की गुरुवार को ट्वीटर ने पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के एक खाते को कई ट्वीट्स के साथ हैक किया गया। इस मामले पर ट्विटर का कहना है कि उसे प्रधानमंत्री मोदी की वेबसाइट के अकाउंट की गतिविधि की जानकारी है और उसने इसे सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। ट्विटर प्रवक्ता ने कहा, 'हम स्थिति की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं। इस समय, हमें अतिरिक्त खातों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।'
पेटीएम मॉल के डाटा चोरी में आया था जॉन विक का नाम
पेटीएम मॉल का डाटा चोरी होने में भी जॉन विक ग्रुप का नाम आया था। साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने 30 अगस्त को दावा किया था कि जॉन विक ग्रुप ने पेटीएम मॉल का डाटा चोरी किया है। फर्म ने दावा किया था कि हैकर ग्रुप ने फिरौती की मांग की थी। हालांकि पेटीएम ने इन दावों को खारिज करते हुए सेंधमारी होने की बात नकारी थी।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment