होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
पूरा देश इस समय महा संकट के दौर से गुजर रहा है, इस महासंकट के दौर में मीडिया कर्मियों का एक दल निस्वार्थ सेवा भाव से गरीब और कमजोर असहाय बुड़े बुजुर्ग महिला और बच्चे एवं लड़कियां इस संकट की घड़ी में कोई भी भूखा ना सोए,, इस संकट की घड़ी में दृढ़ संकल्प एवं निस्वार्थ सेवारत मीडिया कर्मियों ने भोजन वितरण वितरण का कार्यक्रम संपन्न कराया, यह मामला राजधानी लखनऊ के थाना मानक नगर अन्तर्गत छेत्र मानक नगर रेलवे स्टेशन रोड हनुमान मंदिर के पास और राधा कृष्ण मंदिर छेत्र न्यू श्रीनगर स्थित गरीब असहायओं को भोजन वितरण कर निस्वार्थ सेवा की जिसमें मौके पर पत्रकार वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और पत्रकार कुलदीप शर्मा श्रमजीवी पत्रकार के रूप में मौके पर उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया
वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव कि रिपोर्ट.
Comments
Post a Comment