होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कोरोना वायरस अब मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में भी फैलने लगा है। एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी कही जाने वाली धारावी में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मौत से स्लम बस्ती धारावी में खलबली मच गई है। यहां कोरोना वायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है। एक 35 वर्षीय डॉक्टर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसके परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है, आज उनका टेस्ट किया जाएगा। धारावी में जिस बिल्डिंग में वो मरीज रहता है उसको बीएमसी ने सील कर दिया है।
इससे पहले 52 वर्षीय मरीज सफाईकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह अपने परिवार के साथ वरली में रहता है, लेकिन बस्ती को सेनेटाइज करने आता था। उसकी हालत स्थिर बताई गई है, व्यक्ति के संपर्क में रहे 23 लोगों को क्वरंटीन किया गया है।
युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन का काम
बस्ती में मरीजों के मिलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही इलाके को सेनेटाइज करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बालिगा नगर में 300 फ्लैट और 90 दुकाने सील की गई हैं। लोगों के लिए जीवनावश्यक बस्तुओं की आपूर्ति के लिए कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। वहीं, पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।
9 लाख लोगों की जांच
धारावी में पिछले हफ्ते 2 लाख लोगों का सर्वे किया गया था और 9 लाख लोगों की मेडिकल हिस्ट्री जांची गई थी। 90 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
Comments
Post a Comment