होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल कराने के लिए युवाओं को बरगला रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोटीपोरा का इरफान अहमद कुट्टे इमामसाहिब तथा आस-पास के युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल कराने के लिए बरगला रहा है। उसने अलूरा के आदिल बशीर लोन को संगठन में शामिल कराने के लिए तैयार कर लिया है। इस सूचना पर बशीर और आदिल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यह पता चला कि दोनों आतंकियों की साजिश को अंजाम देने के लिए काम कर रहे थे। बशीर ने स्वीकार किया कि वह मारे गए आतंकी जुबैर तुर्रे के लिए बतौर ओजीडब्ल्यू काम करता था। उनके पास से एक एक-47 भी मिली है।दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। जिले के तुरीगाम इलाके में शनिवार देर शाम आतंकियों ने घर के बाहर वसीम अहमद पर हमला कर फायरिंग की। इसमें उसके पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को पूरी रात पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में गोले बरसाए। इसमें तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ ने भी इसका करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार रात करीब नौ बजे से शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक बीके चेक पोस्ट से भारतीय सीमा में गोलाबारी की। बीएसएफ चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। भारत की अग्रिम चौकी मनियारी और गांव में कई घरों पर गोले दागे गए। यहां तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। मनियारी के रहने वाले लाज्जु राम के घर की दीवार को भेद गोलियां कमरे में गिरीं। खेतों में भी कई गोले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने मांग की कि सुरक्षा बांध का काम जब तक पूरा नहीं हो जाता तब तक उन्हें किसी अन्य जगह पर बसाया जाए।
Comments
Post a Comment