Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

ट्रंप ने देश में संक्रामक रोग राष्ट्रीय आपातकाल किया एलान


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश में संक्रामक रोग राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। अब ट्रंप के लिए इस बीमारी से लड़ने को संघीय मदद के तौर पर करीब 50 अरब डॉलर की वित्तीय मदद उपलब्ध कराने का रास्ता खुल गया है। इससे पहले राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 2000 में वेस्ट नीले वायरस से निपटने के लिए ऐसा आपातकाल घोषित किया था।
 

ट्रंप ने इस घोषणा के दौरान कहा कि आने वाले हफ्तों में हम सभी को परिवर्तन और त्याग करना होगा। हम इस अल्पकालीन त्याग से दीर्घकालिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले अगले आठ हप्ते हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

रोज गार्डन न्यूज कांफ्रेंस में आपातकाल की घोषणा करते हुए ट्रंप ने हर राज्य से अपील की कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिए अपने यहां आपातकालीन केंद्रों की स्थापना करें। ट्रम्प के लिए 1988 के कानून के तहत संक्रामक रोग आपातकाल घोषित करने का दबाव बढ़ रहा था।

यह कानून संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) को राज्य सरकारों को आपदा निधि उपलब्ध कराने और सहायता टीमों को तैनात करने की अनुमति देता है। यह बेहद कम उपयोग की जाने वाली शक्ति है। 

उन्होंने अपने भारत यात्रा के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि भारत में बिताए गए दो दिन बेहद शानदार रहे। पीएम मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके साथ समय बिताना मुझे बेहद पसंद आया। हमने अपनी सीमाओं से आगे जाकर हर मुद्दे पर बात की।
 

बुल्गारिया में भी इमरजेंसी


बुल्गारिया की संसद ने देश में आपातकाल लगाने का ऐलान किया है। यह 13 अप्रैल तक लागू रहेगा। यहां पर कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या सात से करीब तीन गुना 23 तक पहुंच जाने को देखते हुए यह कदम उठाया गया। 


ट्रंप ने आयरिश पीएम को कहा, नमस्ते



ट्रंप ने आयरलैंड के पीएम लियो वराडकर के व्हाइट हाउस में अभिवादन में हाथ मिलाने के बजाए भारतीय शैली अपनाते हुए नमस्ते कहा। दोनों नेताओं ने कहा, कोरोना को देखते हुए यह आवश्यक है। ट्रंप ने कहा कि हमने और आयरलैंड के पीएम ने हाथ नहीं मिलाया। एक अजीब भावना थी।

ट्रंप ने कहा, मैं हाल ही में भारत से लौटा हूं और वहां मैंने किसी से हाथ नहीं मिलाया और यह आसान था, क्योंकि वहां ऐसे ही अभिवादन करते हैं। वराडकर भारतीय मूल के आयरिश नागरिक हैं। इस बीच, ट्रंप ने अपनी प्रचार रैलियां अस्थाई तौर पर स्थगित कर दी हैं।  

श्रीलंका ने ईरान-इटली के लोगों के आने रोक लगाई


श्रीलंका ने तेजी से फैलते कोरोना वायरस के बीच ऐहतियाती तौर पर ईरान, इटली और दक्षिण कोरिया से यात्रियों के आगमन पर अस्थायी रोक लगा दी है। श्रीलंका के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा कि यात्रा पाबंदी रविवार से शुरू होगी और दो सप्ताह तक जारी रहेगी।  

 आस्ट्रेलियाई  में 500 से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध 


आस्ट्रेलियाई सरकार ने 500 लोगों के एक जगह पर इकट्ठे होने पर रोक लगा दी है। हालांकि स्कूल, विश्वविद्यालय, सार्वजनिक परिवहन या हवाई अड्डे खुले रहेंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि जब तब बहुत जरूरी न हो तब तक विदेश की यात्रा पर न जाएं। आस्ट्रेलिया में अब तक 160 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से तीन की मौत हो चुकी है।  ।




नेपाल ने एवरेस्ट पर्वतारोहण रोका



नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट सहित दूसरी चोटियों पर पर्वतारोहण अभियान स्थगित कर दिया है। संस्कृति पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने बताया, सभी पर्वतारोहण अभियानों को टाल दिया गया है और पर्यटक वीजा जारी करने पर पर रोक लग गई है।

यह हिमालयी देश एवरेस्ट पर पर्वतारोहण से हर साल लाखों डॉलर की कमाई करता है। भट्टराई ने कहा, आने वाले महीनों में स्थिति का विश्लेषण करने के बाद फैसले की समीक्षा की जा सकती है। चीन अपनी तरफ से एवरेस्ट पर चढ़ाई को पहले ही रोक चुका है।

नई ट्रैवल एडवाइजरी का नेपाल पर असर नहीं : भारतीय दूतावास


नेपाल ने कार्यरत भारतीय मिशन ने कहा है कि संशोधित ट्रैवल एडवाइजरी और वीजा प्रतिबंधोें का नेपाल के लोगों के आवागमन पर कोई असर नहीं होगा। मिशन ने कहा, लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए कदम उठाया गया है। इस आदेश के जारी होने के बाद भ्रम की स्थिति बन गई थी क्योंकि नेपाल में कई चीजों की आपूर्ति भारत के जरिए होती है।




यूएन कर्मी संक्रमण पीड़ित



कोरोना संक्रमण अब संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गया है। न्यूयॉर्क में स्थित यूएन कार्यालय में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। संस्थान में काम करने वाली एक महिला फिलीपींस प्रतिनिधि का टेस्ट पॉजिटिव आया है। ये महिला फिलीपींस परमानेंट मिशन के तहत काम करती है।

मिलान एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों के लिए आगे आया दूतावास


इटली में विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे भारतीय छात्रों की मदद के लिए वाणिज्य दूतावास आगे आया है। दूतावास ने बताया कि इन छात्रों से संपर्क किया गया और उन्हें रहने-खाने में मदद की गई। दूतावास इन लोगों की जल्द वापसी के लिए कोशिश कर रहा है। कम से 20 छात्र भारत जाने की कोशिश में हैं। दरअसल, भारत इटली के लिए वीजा सुविधा 15 अप्रैल तक स्थगित कर चुका है।

यूएस नियामक जांच के नए तरीके को दिखाई हरी झंडी  


दिग्गज स्विस दवा कंपनी ने एलान किया है कि कोरोना की जांच के उसके बनाए नए तरीके को अमेरिकी नियामक से अनुमति मिल गई है। इस परीक्षण का नाम सार्स-कोव-2 टेस्ट दिया गया है। इस पूरी तरह स्वचालित मशीनों से किया जाता है। इसकी मदद से कम समय में अधिक जांच की जा सकती हैं और परिणाम भी जल्द हासिल होते हैं।



 

 

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...