होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
टेक्नोलॉजी की दुनिया के बादशाह गूगल और फेसबुक भी वायरस को ट्रैक करने की जुगत में लग गए हैं। इसके लिए दोनों कंपनियां वाशिंगटन से इसके लिए बात कर रही हैं ताकि वे भी लोगों की व्यक्तिगत जानकारी के जरिए कोरोना वायरस से लड़ने में आगे आ सकें। इस प्रोजेक्ट के जरिए अमेरिकी लोगों की लोकेशन पहचान छुपाते हुए उनके स्मार्टफोन के जरिए ट्रेस होगी और इसी आधार पर तय होगा कि वायरस का फैलाव कहां तक है और किसे इलाज की जरूरत होगी। गूगल के प्रवक्ता जॉनी लू ने बताया कि पहचान गुप्त रखने के साथ लोकेशन ट्रेस होगी इसकी तैयारी चल रही है।अमेरिका पर वायरस से लड़ने का दबाव बढ़ गया है। इसी के तहत 50 से अधिक वैज्ञानिकों ने सरकार को खुला पत्र लिखकर तकनीकी कंपनियों की मदद के साथ इससे लडऩे का मुकम्मल इंतजाम करने की मांग की है। खुले पत्र में वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और शोधकर्ताओं ने लिखा था कि अगर तकनकी कंपनियां सहयोग करेंगी तो इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
Comments
Post a Comment