होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
देश भर में मंगलवार को धूम-धाम के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया गया । हालांकि, कोरोनावायरस संक्रमण के खौफ को देखते हुए लोगों ने सावधानी बरती और भीड़ में शामिल होने से परहेज किया। मुंबई में होलिका दहन के मौके पर सोमवार की रात कोरोनावायरस का पुतला जलाया गया।
होली से संबंधित विभिन्न घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 13 ओडिशा के निवासी थे। कोरोनावायरस के खतरे के चलते राष्ट्रीय राजधानी में होली के पर्व पर उत्साह में कमी देखी गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र में अधिकतर लोगों ने अपने घरों के भीतर ही होली खेली और सड़क पर भारी सुरक्षाबल तैनात रहा।
बहुत से लोगों ने जहां पूरी तरह होली नहीं मनाई, वहीं कुछ लोग बिना रंगों के एकत्रित होकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने केवल गुलाल से होली खेलने को प्राथमिकता दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति कोविंद, उप राष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य नेताओं ने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “सभी को होली की शुभकामनाएं। रंगों का त्यौहार होली वसंत और हमारे समाज के बंधुत्व का उत्सव है। सभी के जीवन में यह शांति, खुशी और संपन्नता लेकर आए यही कामना है।”
उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “इस होली पर आइए हम दोस्ती और मेलजोल के सबंधों को और प्रगाढ़ करें जो हमारे समाज को जोड़कर रखते हैं।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साल होली का पर्व नहीं मनाया। उन्होंने पहले कहा था कि वे पिछले महीने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा और कोरोनावायरस के खतरे के चलते होली नहीं खेलेंगे।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि , “होली की शुभकामनाएं। होली खेलते समय अपना ध्यान रखें। स्वयं को कोरोनावायरस से बचाएं।”
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी होली नहीं मनाई। उनके निकटस्थ सूत्रों ने बताया कि सावंत अपने चुनाव क्षेत्र संकेलिम में प्रचार में व्यस्त थे जहां 22 मार्च को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी फीका रहा होली का त्योहार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और अधिकांश क्षेत्रों में होली का त्योहार कोरोनावायरस के खतरे के चलते फीका रहा। अधिकारियों की तरफ से लगातार एहतियात बरतने की अपील की जाती रही। दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में सोमवार को लोगों ने कोरोनावायरस का पुतला जलाया और जिसका नाम “कोरोनासुर” रखा गया था।
गुजरात में लोगों ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सावधानी पूर्वक होली का त्यौहार मनाया। एक आयोजक ने संक्रमण की जांच के लिए हाथ में पकड़े जा सकने वाले थर्मल डिटेक्टर की भी व्यवस्था की थी। गोवा में मुख्य समारोह का आयोजन पणजी शिगमोत्सव समिति द्वारा ऐतिहासिक आजाद मैदान में किया गया था जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जमाया रंग
बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सड़क पर समर्थकों की भीड़ के साथ ढोलक लेकर ‘फगुवा’ गाते हुए अपने पिता की याद दिलाई। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कादीपुर गांव में होली मनाए जाने के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
वहीं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कादीपुर गांव में होली मनाए जाने के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

ओडिशा में होली के उत्सव के बाद नहाने के दौरान डूबने से 10 की मौत
ओडिशा में होली के उत्सव के बाद नहाने के दौरान कम से कम दस लोग डूबकर मर गए और एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में के नदिया जिले में ‘डोल जात्रा’ उत्सव मनाने के बाद एक तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई।
पंजाब और हरियाणा में भी होली के अवसर पर उदासीन माहौल, जयपुर में भी होली के रंग में भंग
पंजाब और हरियाणा में भी होली के अवसर पर उदासीन माहौल रहा और लोगों ने भीड़ में शामिल होने से परहेज किया। हालांकि सिख पर्व होला मोहल्ला के अवसर पर आनंदपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा केसगढ़ साहिब में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राजस्थान में पिछले सप्ताह एक इतालवी दंपति में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद लोगों ने एहतियात और सुरक्षा को प्रमुखता दी। कोरोनावायरस के कारण जयपुर में होली के रंग में भंग पड़ा नजर आया और ज्यादातर लोगों ने छोटे समूहों में ही पर्व का आनंद लिया।
मध्यप्रदेश में कमलनाथ नीत सरकार पर जहां राजनीतिक संकट छाया रहा वहीं विपक्षी दल भाजपा ने भोपाल में पार्टी कार्यालय में होली का पर्व जोरशोर से मनाया। पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने कमलनाथ सरकार पर मंडराते अनिश्चितता के बादलों की ओर संकेत करते हुए कहा की वे होली और समय से पहले दिवाली आने के कारण खुश हैं।

Comments
Post a Comment