होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
ब्रिटेन में नौ माह के एक बच्चे कैशियन को माता-पिता कोरोना के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे संदिग्धों की सूची में डाल दिया गया है। एक नवजात और एक और बच्चे में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को संक्रमित लोगों को हिरासत में लेने की छूट दे दी है।ब्रिटेन में एक दिन में 33 मौत व 676 नए मरीज मिलने के बाद देश के सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए। एक दिन में नए मरीजों की संख्या में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है।ब्रिटेन में एक ही दिन में 676 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को जारी जानकारी के अनुसार मंगलवार की तुलना में यह उछाल 35 प्रतिशत का है। इसे मिला कर यहां इस बीमारी से पीड़ित लोगों की तादादन 2,626 हो गई है। यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 71 हो चुकी है।यूरोपीय यूनियन अपनी सीमाएं बंद करने के लिए सहमत हो गया है। अब किसी तीसरे देश के गैर आवश्यक यात्री को बाहरी सीमाओं से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसमें कुछ चीजों को ही छूट दी गई है। यह उपाय तीस दिन के लिए लागू किया गया है। यह फैसला ब्रिटेन पर लागू नहीं होगा।
Comments
Post a Comment