Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नहीं बरती सावधानी इटली ने अब भुगत रहे परिणाम


कई राज्यों ने दो और तीन से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। कई कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। लोगों को नियमित तौर पर साबुन से 20 सेकेंड के लिए हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है। खांसते या छींकते वक्त रूमाल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।हालांकि अब भी बहुत से लोग इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसी बीच जैसन यानोविट्ज नाम के ट्विटर यूजर ने इस वायरस के छह चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। जिसे उन्होंने एक इतावली नागरिक से लिया है। इसके जरिए उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया की पहले चरण में आपको कोरोना वायरस के बारे में पता होता है और आपके देश में पहला मामला सामने आ चुका होता है।योनो ने लिखा, 'घबराने की जरुरत नहीं है यह केवल एक बुरा फ्लू है। ये मत सोचिए कि मैं 75 वर्ष से ऊपर नहीं हूं तो मुझे क्या हो सकता है, मैं सुरक्षित हूं? आपको मास्क पहनकर जाने और टॉयलेट पेपर लेकर जाने में क्या दिक्कत है? बाकी लोग आराम से अपनी जिंदगी जीते हैं। वह मानते हैं कि इसके बारे में चिंता करने की जरुरत नहीं है।'दूसरे चरण में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने लगती है। उन्होंने लिखा, 'एक या दो शहरों को पृथक कर दिया जाता है। जहां पहला मामला सामने आया था और बहुत से लोग संक्रमित हैं। यह परिस्थिति थोड़ी सी चिंताजनक है लेकिन वे (डॉक्टर) इसकी देखभाल कर रहे हैं इसलिए घबराने की जरुरत नहीं है।फिर कुछ लोगों की मौत हो जाती है लेकिन यह सभी बुजुर्ग होते हैं। लोग आराम से जिंदगी जीते हैं। वे अपने दोस्तों से मिलना या बाहर जाना नहीं बंद करते। वे सोचते हैं कि उन्हें कुछ नहीं होने वाला। हर कोई ठीक है।'जैसन ने बताया कि तीसरे चरण में मामले दोगुने तक बढ़ने लगते हैं। उन्होंने लिखा, 'वे अब चार क्षेत्रों को पृथक कर देते हैं जहां से सबसे ज्यादा संख्या में मामले सामने आए हैं। स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया जाता है लेकिन बार, कार्यस्थल, रेस्टोरेंट खुले रहते हैं। कुछ लोग रेड जोन से भागकर अपने घर आ जाते हैं। उन्हें मामले की गंभीरता का अहसास ही नहीं है।आप जहां भी जाते हैं वहां आपको हाथ धोने की सलाह दी जाती है। बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा होने से रोका जाता है। हर पांच मिनट बाद टीवी पर आपको यह नियम याद दिलाए जाते हैं। लेकिन अब तक लोगों के दिमाग में ये बातें नहीं बैठती हैं।'ट्विटर यूजर ने बताया कि चौथे चरण में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। लगभग एक महीने के लिए स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया जाता है। देश में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दी जाती है। उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस के मरीजों के लिए पूरे अस्पताल को खाली करवा दिया जाता है। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और नर्स नहीं हैं।इसलिए सेवानिवृत्त हो चुके लोगों को बुलाया जाता है। काम करने की कोई शिफ्ट नहीं है। आप जितना काम कर सकते हैं, करें। बेशक डॉक्टर और मरीज संक्रमित हो जाते हैं और वह इसे अपने परिवार में फैला देते हैं। निमोनिया के बहुत सारे केस सामने आते हैं। बहुत से लोगों को आईसीयू में रखने की जरुरत पड़ती है। ऐसे में डॉक्टर लोगों के बचने की संभावना को देखते हुए इलाज करता है। इसका मतलब है कि बुजुर्ग और स्ट्रोक मरीजों का इलाज नहीं होता क्योंकि कोरोना मामलों में प्राथमिकता देखी जाती है।'जैसन ने कहा कि पांचवे चरण तक लोगों में इस वायरस का डर फैल जाता है। आपको बहुत सारे लोग मास्क और दस्ताने पहने हुए दिखाई देते हैं। हालांकि कुछ लोग अब भी सोचते हैं कि उन्हें कुछ नहीं हो सकता। ऐसे लोग बड़े समूहों में रेस्टोरेंट जाते हैं, दोस्तों से मिलते हैं और अन्य काम करते रहते हैं।उन्होंने बताया कि छठे चरण में सभी उद्योग, बार, रेस्टोरेंट, शॉपिंग सेंटर, सभी तरह की दुकानें बंद कर दी जाती हैं। हालांकि सुपरमार्केट औऱ दवाी की दुकानें खुली रहती हैं। आप केवल तभी घूम सकते हैं जब आपके पास प्रमाणपत्र हो। यह पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसमें आप नाम, आप कहां से आ रहे हैं, कहां और किसलिए जा रहे हैं यह लिखा होता है। पुलिस कई जगहों पर जांच करती है। बिना वाजिब कारण बाहर घूमने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। यदि आप वायरस से संक्रमित रोगी हैं, तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।इटली में कोरोना वायरस एक महामारी बन चुका है। जैसन का कहना है कि यह परेशानी अपने आप नहीं सुलझेगी। सभी को इसके लिए अपना-अपना सहयोग देना होगा। भारत फिलहाल दूसरे चरण में है और तीसरे चरण तक पहुंचने में हमें 30 दिन का समय लगेगा। जब इटली जैसे विकसित देश में डॉक्टर्स और नर्स की पर्याप्त संख्या नहीं है तो यदि भारत में यह वायरस तेजी से फैलता तो स्थिति भयानक रूप ले सकती है क्योंकि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है।लोग भी सजग नहीं है। वे वायरस के टेस्ट से बच रहे हैं या फिर भाग जा रहे हैं। इससे वह अपने संपर्क में आने वाले लोगों को वायरस बांट रहे हैं जो फिर उनके जरिए औरों तक पहुंच रहा है। फिलहाल देश में किसी शहर या क्षेत्र को रेड जोन घोषित नहीं किया गया है लेकिन हम वहां तक पहुंचने से थोड़ी दूरी पर खड़े हैं। कुछ राज्य सरकारों ने इसे महामारी घोषित करते हुए स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघरों आदि पर रोक लगा दी है। फिर भी यदि लोग थोड़ी सी जागरुकता दिखाएं तो हमारे यहां इटली जैसी स्थिति उत्पन्न ही नहीं होगी। फ्लू के लक्षण दिखने पर पास के सरकारी अस्पताल से संपर्क करें और खुद को दूसरों से अलग रखे।कोरोना वायरस चीन के वुहान से फैला है। वहां ज्यादा लोगों के संक्रमित होने पर उसने वुहान को पृथक कर दिया। यानी न तो वुहान से कोई बाहर जा सकता है और न ही कोई यहां आ सकता है। जिससे संक्रमित लोगों का इलाज आसानी से हो रहा है। साथ ही स्वस्थ लोगों को वहां अपने घरों से न निकलने की सीख दी गई है। जिससे कि दूसरे लोगों के इस संक्रमण की चपेट में आने की संभावना कम हो जाए।

 

 

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...