होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की रिपोर्ट मांगी, दिए मदद के निर्देश
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को तेज बारिश व ओलावृष्टि से हुई। इससे फसलों को काफी नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने ओलावृष्टि व तेज बारिश का संज्ञान लेते हुए प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को फसलों के नुकसान का आकलन कर अपनी आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने जिलाधिकारियों को आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिये हैं। यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी।

Comments
Post a Comment