Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मध्यप्रदेश से पर्चा भरा दिग्विजय ने , प्रियंका चतुर्वेदी को भी मिला टिकट


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाली प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद दिग्विजय ने उन पर दोबारा भरोसा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा का शुक्रिया अदा किया। मध्यप्रदेश से तीन सीटें खाली हो रही हैं। भाजपा ने यहां से कांग्रेस का दामन छोड़कर पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दिया है। दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजीव साटव और वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता केटीएस तुलसी को भी राज्यसभा का टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को मध्य प्रदेश से मैदान में उतारा है। इसके अलावा तुलसी और फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़, शहजादा अनवर को झारखंड, राजीव साटव को महाराष्ट्र्र, वेणुगोपाल और नीरज डांगी को राजस्थान और केनेडी कोर्नेलियस खरियम को मेघालय से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस ने गुजरात से शक्तिसिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है जबकि हरियाणा से पार्टी ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा को चुना है। इसी तरह लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी को राज्यसभा की उम्मीदवारी मिली है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे के प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। प्रियंका को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने से औरंगाबाद के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रियंका का काम दिखा और हमारा काम नहीं दिखाई दिया।


कांग्रेस ने काटा मोतीलाल बोरा का नाम, किसी ब्राह्मण चेहरे को टिकट नहीं


कांग्रेस पार्टी ने अपनी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में उम्रदराज, कद्दावर और अपने वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा का टिकट काट दिया है। मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह को तो महाराष्ट्र से राजीव सातव को टिकट दिया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल, भरत सिंह सोलंकी भी टिकट पाने में सफल रहे, लेकिन उम्मीदवारों में ब्रह्मण चेहरा नदारद है।पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी पहले से साइड लाइन चल रहे हैं। राजीव शुक्ला को भी सफलता नहीं मिल पाई। करुणा शुक्ला का भी नाम केवल चर्चाओं तक सीमित रहा। वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को भी राज्यसभा टिकट नहीं मिल पाया। करुणा शुक्ला को छोड़ दें तो उपरोक्त सभी नेता कभी कांग्रेस पार्टी के मुख्य रणनीतिकारों में गिने जाते थे। पार्टी ने हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा पर भरोसा जताया है। राजस्थान से नीरज दांगी को मैदान में उतारा है। वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी छत्तीसगढ़ से, शहजादा झारखंड से एक उम्मीदवार बनने में सफल रहे।
 



भाजपा ने पांच सीटों पर सूची जारी की : 


भाजपा ने राज्यसभा की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसमें हरियाणा से रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वामी, मध्य प्रदेश से डॉ सुमेर सिंह सोलंकी और महाराष्ट्र से भागवत कराड को मैदान में उतारा है। राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होने हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 मार्च है। भाजपा के हरियाणा से उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम और रामचंद्र जांगड़ा शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। 
 



अठावले, उदयनराजे ने दाखिल किया नामांकन 


महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोंसले ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। आठवले भाजपा की सहयोगी आरपीआई (ए) के अध्यक्ष हैं और दो अप्रैल को उनका मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उदयनराजे सतारा से पूर्व लोकसभा सांसद रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

कोरोना गो... के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार गो...का नारा 
रामदास आठवले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह चीन के राजदूत के साथ कोरोना गो.. का नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन गुरुवार को राज्य विधान भवन परिसर में राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने के दौरान महाविकास आघाड़ी सरकार गो... का नया नारा लगाया।रामदास आठवले ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सहित देश में कोरोना का उतना अधिक प्रभाव नहीं है फिर भी हमें सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना जाओ का नारा दिया है। इस बीमारी के प्रति सावधानी हम सब की जिम्मेदारी है। डॉक्टरों की जिम्मेदारी है। लेकिन अब कोरोना गो... कहते हुए हमें महाराष्ट्र के तीन दलों की महाविकास आघाडी सरकार गो.. भी कहना होगा, जिससे शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी की तीन दलों की सरकार जल्द चली जाए और भाजपानीत युति की सरकार राज्य में सत्तासीन हो।




आरजेडी ने प्रेम चंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को उतारा 


बिहार से राज्यसभा के लिए आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे प्रेम चंद्र गुप्ता और राजनीति के दिग्गज अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा है। आरजेडी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए अपने सहयोगी कांग्रेस के उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं जताया है। साथ ही ठाकुर और बनिया उम्मीदवार को उतार कर अपनी मुस्लिम यादव समर्थक छवि को भी सुधारने की कोशिश की है। प्रेम चंद्र गुप्ता आरजेडी के मौजूदा राज्यसभा सदस्य भी हैं। नामों की घोषणा होने के बाद दोनों नेताओं ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...