Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज के 150 वें स्थापना दिवस के लिए कालेज प्रबन्धन द्वारा लिए गये अहम कदम


लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज एक सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान है। यह स्कूल आज भी छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए जाना जाता है। इस ऐतिहासिक शिक्षक संस्थान की स्थापना 18 अप्रैल 1870 में ईसाबेला थोबर्न में हुई थी। आगामी 18 अप्रैल को यह 150वर्ष पूरे करने जा रहा है। इन लम्हों का यादगार बनाने के लिए इस बार कॉलेज प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। 
स्कूल परिसर में शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में स्कूल प्रबंधिका श्रीमति एमएस प्रसाद ने 150 वें स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। 
1.सोशल मीडिया प्लेटफार्म - अपने अभिभावक, छात्र और समाज से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए कॉलेज प्रशासन सोशल मीडिया को एक साधन बना रहा है। हमारी वेबसाइट www.lbgic.com <http://www.lbgic.com> के नाम से शुरू हो चुकी  है। लालबाग गर्ल्स कॉलेज के नाम से हमारा फेसबुक पेज है। हमारा ट्वीटर हैंडल भी तैयार है। इसके अलावा, जल्द ही हम अपना  यूट्यूब चैनल भी लेकर आ रहे हैं। इस चैनल पर आप कॉलेज में होने वाली गतिविधियों के साथ ही अपने घर बैठने हमारे बेहतरीन शिक्षकों की क्लास के वीडियो भी देख सकेंगे।   


2. लेक्चर सीरीज -150वें स्थापना वर्ष में स्कूल प्रशासन ने विशेष लेक्चर सीरीज की शुरुआत की हैं। यहां हम अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को अपने स्कूल में आमंत्रित करते हैं और छात्राओं और उनके अभिभावकों को उस विशेषज्ञ से कुछ सीखने का मौका देते हैं। 


3. रियूनियन प्रोग्राम - आगामी 18 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम होंगे। इससे पहले हम पूर्व छात्राओं के लिए रियूनियन कार्यक्रम करने जा रहे हैं। चूंकि हम 150 साल पुरानी संस्था हैं, इसलिए सभी का रियूनियन एक साथ संभव नहीं हैं। इसको देखते हुए हमने 11 अप्रैल से रियूनियन की शुरुआत करने का फैसला लिया है। 
11 अप्रैल को हम 1970 या उससे पहले की सभी पूर्व छात्राओं को आमंत्रित कर रहे हैं। 
12 अप्रैल को 1970 से 80
13 अप्रैल को 1980 से 90
14 अप्रैल को 1990 से 2000
15 अप्रैल को 2000 से 2010
16 अप्रैल को 2010 से सभी अन्य 
प्रबंधिका ने कहा, हम आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं के माध्यम से सभी पूर्व छात्राओं से निवेदन करना चाहते हैं कि हमसे जुड़े और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा सहयोग करें। 


4. लालबाग गर्ल्स कॉलेज का motto  है “we receive to give” यानी हम देने के लिए ही लेते हैं। इसे सार्थक बनाते हुए लालबाग गर्ल्स कॉलेज प्रशासन हमारे समाज के गरीब और जरूरतमंद होनहार छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम लेकर आया है। आईएएस, पीसीएस जैसे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का सपना देखने वाले इन होनहार बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इनको संस्थान की ओर से पढ़ने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर के बेहतरीन विषय विशेषज्ञों से लेकर सेवानिवृत्त आईएएस और पीसीएस की देखरेख में इनको पढ़ने का मौका मिलेगा। इस पर होने वाला सारा खर्च कॉलेज प्रशासन उठाएगा। हमने इसे “Incredible 32” नाम दिया है। 
एक लिखित परीक्षा के माध्यम से स्नातक स्तर से  कुल 32 होनहार छात्र-छात्राओं को चुना जाएगा। इसमें 75 प्रतिशत यानी 24 सीट छात्राओं के लिए आरक्षित होती। छात्राओं को कॉलेज परिसर में ही रहकर पढ़ने का भी विकल्प दिया जाएगा। उनकी जरूरत के हिसाब से कॉलेज परिसर में विशेष काउंसलिंग सेशन कराए जाएंगे। 


इनके अलावा भी कॉलेज प्रशासन आने वाले समय में कुछ कदम उठाने जा रहा है। इसके बारे में आपके माध्यम से समय समय पर छात्राओं, पूर्व छात्राओं, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों को जानकारी उपलब्ध कराए जाएगी। 


 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...