ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। प्रमुख निष्कर्ष ● एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। ● पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा। ● एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। ए...
अपनी अंग्रेजी और लाइफस्टाइल के लिए मशहूर कांग्रेस नेता शशि थरूर आजकल एक खास गैजेट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रही थरूर की फोटो में आप इस गैजेट को देख सकते हैं तो उनके गले में लटकी है। आइए जानते हैं इस खास गैजेट के बारे में...
पावरबैंक के बारे में तो आपने सुना ही होगा जिसे कई लोग चलता-फिरता पावरहाउस भी बोलते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पावरबैंक जैसा चलता-फिरता एयरप्यूरीफायर देखा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं शशि थरूर के गले में लटकी एक खास डिवाइस की जिसका AirTamer है जो कि चलता-फिरता एक एयरप्यूरीफायर है। यदि आपके पास यह एयरटैमर है तो आपको किसी एंटी पॉल्यूशन मास्क या सैनेटाइजर की जरूरत नहीं है। यह एयरप्यूरीफायर तीन फुट तक की हवा को साफ करता है।
ई-कॉर्मस साइट अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह एयरप्यूरीफायर खतरनाक वायुकण को भी आपके पास नहीं आने देगा। ऐसे में आपको एकदम साफ और ताजी हवा मिलेगी। इस एयरप्यूरीफायर को आप आसानी से चार्ज कर सकते हैं। यह गैजेट बैक्टिरिया को भी मारने में सक्षम है।
एक बार की चार्जिंग में यह 150 घंटे से अधिक का बैकअप देता है। इसकी कीमत 8,499 रुपये है और इसका वजन महज 50 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि इसके फिल्टर को बदलने की भी जरूरत नहीं है। इसे एक माइक्रो यूएसबी चार्जिंग केबल से चार्ज किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment