उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में सोमवार सुबह बदमाशों ने स्कूल जा रही 15 साल की छात्रा का अपहरण कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया गया कि बदमाशों ने किशोरी को साइकिल से गिराया और उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर कार में डालकर फरार हो गए। कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव दगडोली निवासी एक 15 वर्षीय युवती सुबह करीब 9 बजे अपने गांव से कस्बे के स्कूल में पढ़ने आ रही थी। जैसे ही वह मीरपुर रेलवे फाटक पर पहुंची तो पहले से ही एक लाल रंग की कार में तीन युवक घात लगाए बैठे थे। युवती उनकी कार के पास से निकली तो तीनों ने उसे साइकिल से गिरा दिया और उसका मुंह बांधकर कार में डालकर ले गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। युवती के परिजनों ने तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। सिंह ने कहा हमने आस पास के सभी इलाकों में पुलिस काे सतर्क कर दिया है। युवती के संबंध में जानकारी मिलते ही अवगत कराया जाएगा।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment