होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में पकड़े गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के बर्खास्त डीएसपी दविंदर सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया है। जम्मू-कश्मीर के हीरा नगर जेल में बंद दविंदर सिंह को स्पेशल सेल की टीम सात दिन के ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आ रही है।
यहां दविंदर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस दविंदर से पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों की गतिविधियों, कश्मीर में आतंकी घटनाओं के अलावा डी-कंपनी के बारे में भी पूछताछ करेगी।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि पंजाब और कश्मीर में आतंकियों को फलने-फूलने के लिए डी-कंपनी फंडिंग कर रही है। यह आतंकी संघ नेताओं को मारने की साजिश भी रच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले स्पेशल सेल ने दविंदर के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया था।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने दविंदर सिंह को दिल्ली लाकर पूछताछ करने की पुष्टि की है। दविंदर सिंह पर अपने पद पर रहते हुए आतंकियों की मदद करने के आरोप लगे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों इनपुट मिले थे कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब के नौजवानों को आतंकी हमलों के लिए तैयार करने की प्लानिंग की जा रही है। इन आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने के लिए सीमापार से डी-कंपनी फंडिंग कर रही है। स्पेशल सेल ने इन सब के बाद दविंदर को आरोपी बनाकर उसके खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज की है। इसमें डी-कंपनी के गुर्गे छोटा शकील का भी जिक्र है।
बता दें कि दविंदर सिंह पर आतंकियों को लाने ले जाने और अपने घर में शरण देने का आरोप लगा था। दविंदर को दो आतंकियों के साथ कुलगाम के नजदीक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। बाद में छापे के दौरान दविंदर के घर से हथियार भी बरामद हुए थे। शुरूआत में मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी। बाद में मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।

Comments
Post a Comment