होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
देशभर में आज धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि "रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए।" केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि "होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।" प्रियंका गांधी ने भी लोगों की होली की शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘इस होली पर, हम अपने समाज को एक साथ रखने वाले मेलजोल और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने का प्रयास करें। यह त्योहार उन बाधाओं को खत्म करता है जो हमें विभाजित करते हैं और समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए हमें एकजुट करता हैं।’
Comments
Post a Comment