होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
लगातार सुस्ती और इसके लंबे समय तक जारी रहने की आशंका से भारतीय कॉरपोरेट जगत की क्रेडिट प्रोफाइल दबाव में है। लिहाजा आने वाले तीन वर्षों में कम से कम 10.52 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर्ज डिफॉल्ट या एनपीए की चपेट में आ सकता है।
अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती को जल्द खत्म न किया गया तो आने वाले समय भारतीय कॉरपोरेट जगत भारी जोखिम से घिर जाएगा। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि सुस्ती के असर से अगले तीन वर्षों में 10.52 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर्ज एनपीए हो सकता है।
रेटिंग एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने हाल में जारी अक्तूबर-दिसंबर 2019 तिमाही के लिए विकास दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। साथ ही चालू वित्त वर्ष में विकास दर पांच फीसदी रहने की बात कही थी।
एजेंसी ने बताया कि लगातार सुस्ती और इसके लंबे समय तक जारी रहने की आशंका से भारतीय कॉरपोरेट जगत की क्रेडिट प्रोफाइल दबाव में है। लिहाजा आने वाले तीन वर्षों में कम से कम 10.52 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर्ज डिफॉल्ट या एनपीए की चपेट में आ सकता है। यह राशि कुल कॉरपोरेट कर्ज की करीब 16 फीसदी है।
रेटिंग एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने हाल में जारी अक्तूबर-दिसंबर 2019 तिमाही के लिए विकास दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। साथ ही चालू वित्त वर्ष में विकास दर पांच फीसदी रहने की बात कही थी।
एजेंसी ने बताया कि लगातार सुस्ती और इसके लंबे समय तक जारी रहने की आशंका से भारतीय कॉरपोरेट जगत की क्रेडिट प्रोफाइल दबाव में है। लिहाजा आने वाले तीन वर्षों में कम से कम 10.52 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर्ज डिफॉल्ट या एनपीए की चपेट में आ सकता है। यह राशि कुल कॉरपोरेट कर्ज की करीब 16 फीसदी है।
रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर पर जोखिम ज्यादा
रेटिंग एजेंसी ने जोखिमों का आकलन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का विश्लेषण किया। इसके बाद निष्कर्ष निकाला कि रियल एस्टेट, ऊर्जा, ऑटो और सहायक क्षेत्र, दूरसंचार व इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित 11 क्षेत्रों पर ऋण डिफॉल्ट का सबसे ज्यादा जोखिम है। एजेंसी ने इस विश्लेषण के लिए 500 बड़े कर्ज वाली कंपनियों की संपत्ति गुणवत्ता और उनकी उत्पादकता व गैर-उत्पादक संपत्तियों का गहन अध्ययन किया है। इससे कंपनियों के रीफाइनेंसिंग जोखिमों का भी खुलासा होता है।
विकास दर गिरने पर और बढ़ सकता है जोखिम
इंडिया रेटिंग्स ने बताया कि अगर वित्त वर्ष 21 और 22 में विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी तक जाती है, तो आपराधिक श्रेणी में आने वाले कर्ज का दायरा 159 आधार अंक बढ़कर सिस्टम में जारी कुल कॉरपोरट कर्ज का 5.59 फीसदी पहुंच सकता है। इसके उलट, अगर वित्त वर्ष 2021 और 2022 में विकास दर बढ़कर 7 फीसदी पहुंच जाती है, तो जोखिम वाले इस कर्ज का दायरा 87 आधार अंक घटकर 3.13 फीसदी पर आ सकता है।
Comments
Post a Comment