होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूचों पर हो रहे अत्याचार के भारत आरोपों पर अब ब्रिटेन ने भी मुहर लगा दी है। ब्रिटेन के एक मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि बलूचिस्तान में सामूहिक कब्रों की जानकारी से उनका देश वाकिफ है। बलूचिस्तान के खुजदार, तुरबत और डेरा बुगती में मिली सामूहिक कब्रों में कम से कम 169 लोगों को दफनाया गया है, इनमें ज्यादातर महिलाओं और बच्चों के शव हैं।ब्रिटेन के विदेश राज्य मंत्री निगेल एडम्स ने कहा कि हमें उन रिपोर्टों की जानकारी मिली है, जिनमें बलूचिस्तान में सामूहिक कब्रें मिलने की बात कही गई है। इन रिपोर्टों से पाकिस्तान को लेकर ब्रिटिश सरकार की चिंता बढ़ गई है। एडम्स ने कहा, ‘सभी देशों की जिम्मेदारी है कि वे मानवाधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।इन अधिकारों में ही जीने का अधिकार भी शामिल है। लेकिन पाकिस्तान में इसका लगातार उल्लंघन हो रहा है। इसको लेकर ब्रिटेन पाकिस्तान के शीर्ष स्तर पर अपनी चिंता जता चुका है। पाकिस्तान के साथ होने वाली हर बातचीत में ब्रिटेन कानून व्यवस्था की स्थिति और मानवाधिकारों का मसला उठाता है।’ एडम्स ने यह बात ब्रिटिश संसद में विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद स्टीफन मॉर्गन के एक लिखित सवाल के जवाब में कही।
हथियार बेचने की होगी समीक्षा
हथियार बेचने की होगी समीक्षा
मॉर्गन ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान में नागरिकों के दमन के लिए ब्रिटेन के हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। उसे ऐसा करने से रोका जाए। यूरोपीय यूनियन से अलगाव के बाद सभी निर्यात लाइसेंसों की समीक्षा की जा रही है। पाकिस्तान को हथियार बेचने की प्रक्रिया पर भी गौर किया जाएगा।
बलूच नेताओं ने दिए थे सबूत
बलूच नेताओं ने दिए थे सबूत
बलूच नेशनल मूवमेंट की ब्रिटेन इकाई के अध्यक्ष हकीम वाधेला की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मॉर्गन से दो बार मिला चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने बलूचिस्तान में सामूहिक कब्रों से जुड़े साक्ष्य और इसकी विस्तृत जानकारी दी थी। इन मुलाकातों के बाद पोर्टसमाउथ साउथ से सांसद मोर्गन ने इस मसले को ब्रिटिश संसद में भी उठाया था।
Comments
Post a Comment