होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
नरेला इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां छठी के दिन एक बच्चा उबलते तेल की कड़ाही में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। दरअसल पड़ोसी युवक बच्चे को गोद में उठाकर खेल रहा था, इसी दौरान बच्चा फिसलकर कड़ाही में गिर गया।
तेल के छींटे पड़ने से आसपास मौजूद दो अन्य लोग भी झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार, शंकर अपनी पत्नी और सात दिन के बेटे सुदर्शन के साथ नरेला के सेक्टर-पांच में रहता है। वह मजदूरी करता है। रविवार को परिवार वाले बेटे सुदर्शन की छठी मना रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक आए। एक युवक सुदर्शन को उठाकर खेलने लगा। पास में एक महिला कड़ाही में पूड़ियां तल रही थी। इसी दौरान युवक के हाथ से सुदर्शन फिसलकर कड़ाही में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गर्म तेल उछलकर बच्चे के चाचा और एक अन्य युवक पर भी गिर गया।आनन फानन में बच्चे को राजा हरीश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चा 60 फीसदी झुलस गया था, जिसे प्राथमिक इलाज देने के बाद डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया, जबकि उसके चाचा और युवक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस युवक के हाथ से बच्चा गिरा, वह शराब के नशे में था। हालांकि घर वालों का मानना है कि गलती से बच्चा उसके हाथ से गिरा है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसा या फिर साजिश के तहत मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment