होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कनाडा के ओंटारियो की रहने वाली 73 वर्षीय जोन मैकडोनाल्ड ने इस उम्र में बॉडी बिल्डिंग कर अपने शरीर को न सिर्फ बहुत अच्छी तरह से तराशा है, बल्कि उनकी सेहत भी काफी अच्छी है। पहले जोन को हमेशा अत्यधिक वजन के साथ संघर्ष करना पड़ा था। उन्हें उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और एसिड रिफ्लक्स सहित कई परेशानियां थी। वह बीते तीन साल से जिम में पसीना बहा रही हैं और इसकी वजह से उनका वजन 69 किलो हो गया है, जो पहले करीब 90 किलो था। यह बुजुर्ग बॉडी बिल्डर अब कुछ हद तक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी बन गई हैं, जिसके पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स उसके ‘ट्रेनविथजोन’ इंस्टाग्राम पेज पर हैं।
Comments
Post a Comment