होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
ज्वाइंट वेंचर प्रोटेक्टिव कारबाइन (जेपीपीसी) विकसित करने वाली लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) ने नई लाइट मशीन गन बेल्ट फेल्ड तैयार की है। इसके सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं। मशीन गन सभी मानकों पर खरी उतरी है। कुछ समय पहले सेना ने 40 हजार मशीन गनों के ओपेन टेंडर निकाले थे। टेंडर में आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) भी इस गन को लेकर शामिल हो रहा है। गन को आर्डनेंस-डे पर प्रदर्शित भी कि या जाना था लेकिन प्रदर्शनी स्थगित हो गई है।इस मशीन गन में मैगजीन की जगह गोलियों की लंबी बेल्ट होती है। मैगजीन से 30 राउंड ही फायर किए जा सकते थे लेकिन इस आधुनिक गन से एक मिनट में 600 गोलियां दागी जा सकेंगी। इसके अलावा यह हल्की (नौ किलो 10 ग्राम) भी है। निर्माणी के सूत्रों ने बताया मैग गन और एलएमजी का आधुनिक संस्करण बेल्ट फे ल्ड है। करीब दो साल से इस गन को विकसित किया जा रहा था।
मशीन गन की खासियत
कैलिबर 7.62 एमएम
लेंथ 1200 एमएम
रेंज 800 मीटर
रेट आफ फायर 600 राउंड पर मिनट
मशीन गन की खासियत
कैलिबर 7.62 एमएम
लेंथ 1200 एमएम
रेंज 800 मीटर
रेट आफ फायर 600 राउंड पर मिनट
Comments
Post a Comment