होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कोरोना संक्रमित गायिका कनिका कपूर के सपंर्क में आने वाले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत 28 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, एसजीपीजीआई में भर्ती कनिका की हालत में सुधार है। सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें संक्रमण रोकने की दवाएं दी जा रही हैं। कनिका के ब्लड प्रेशर, बुखार सहित अन्य पैरामीटर में सुधार है। केजीएमयू में कोरोना मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों की टीम की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि उन्हें 14 दिन बाद ही छुट्टी मिलेगी।केजीएमयू की लैब में शुक्रवार शाम को जमा कराए गए 45 सैंपल की शनिवार को जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें 28 सैंपल कनिका कपूर के संपर्क में रहने वालों की थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 17 अन्य लोगों के सैंपल भी निगेटिव आए हैं।शनिवार को केजीएमयू में 74 और लोगों के सैंपल आए, जिनमें 30 सैंपल कनिका के संपर्क में रहे लोगों के थे। देर शाम तक 23 सैंपल की रिपोर्ट आ गई, जो निगेटिव पाए गए। बाकी 51 की जांच चल रही है। इस तरह केजीएमयू में 119 सैंपल आए। इसमें 68 निगेटिव रहे। अन्य की जांच चल रही है।
Comments
Post a Comment