होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
यूनेस्को की महानिदेशक आंद्रे अजोले बुधवार को गुलाबी नगरी जयपुर को हेरिटेज सिटी होने का सर्टिफिकेट प्रदान करेंगी। वह यहां तीन दिन के दौरे पर आई हुई हैं। उनका पीएम मोदी और अन्य मंत्रियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।
जयपुर को पिछले साल जून में 38वां विश्व धरोहर क्षेत्र घोषित किया गया था। वहां ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ खास समारोह में हिस्सा लेंगी। महानिदेशक बनने के बाद उनका भारत का यह पहला दौरा है।
राजघाट जा कर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
इससे पहले अजुले ने भारत के साथ विरासत और शिक्षा के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी की बात की। अधिकारियों ने बताया कि यूनेस्को के महानिदेशक बनने के बाद अपने पहले दौरे पर दिल्ली पहुंचने के बाद अजुले ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अजुले ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से भी मुलाकात की। निशंक के साथ मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने शिक्षा के क्षेत्र में करार पर हस्ताक्षर किए।
दिल्ली स्थित यूनेस्को कार्यालय ने महानिदेशक की गतिविधियों की तस्वीरें ट्वीट कीं और लिखा, अजुले ने भारत यात्रा की शुरुआत राजघाट जा कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि से की। उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ यूनेस्को के रिश्ते मजबूत करने और देश में नई विरासत को तलाशना है।

Comments
Post a Comment