लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
'वैलेंटाइन डे' को 'फैमिली यूनिटी डे' के रुप मनाने हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने मार्च निकला*
*सिटी मोंटेसरी स्कूल,* लखनऊ के छात्रों द्वारा *'वेलेंटाइन डे'* को *'फैमिली यूनिटी डे'* के रुप में मनाने के लिए जन-जागरण हेतु एक मार्च निकाला। यह *'फैमिली यूनिटी मार्च'* सी.एम.एस. हेड ऑफिस 12, स्टेशन रोड से चल कर, नगर निगम कार्यालय, लखनऊ के पास समाप्त हुआ। मार्च की अगुवाई सी.एम.एस. संस्थापक *डॉ जगदीश गाँधी* व *डॉ भारती गाँधी जी* ने की।
सी.एम.एस. संस्थापक *डॉ जगदीश गाँधी* व *डॉ भारती गाँधी जी* ने प्रेस व मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज *'वेलेंटाइन डे'* को वर्तमान समय में जिस प्रकार से युवा पीढ़ी इसे मना रही है, उससे समाज दिग्भ्रमित हो रही है। *डॉ जगदीश गाँधी* ने कहा कि " *'वेलेंटाइन डे'* के पर्व को *'वैवाहिक जीवन कि सुदृढ़ता'* एवं *'पारिवारिक एकता दिवस'* के रूप में मानाने का सन्देश दिया हैं। सी.एम.एस. में पढ़ने वाले 56,000 से भी अधिक बच्चों के जरिये इस समाज से यह अपील की हम *'वैलेंटाइन डे'* को *'वैवाहिक जीवन कि सुदृढ़ता'* एवं *'पारिवारिक एकता दिवस'* के रूप मानाने का तथा *संत वैलेंटाइन* की कुर्बानी को याद करने का है।"
Comments
Post a Comment