होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
चेकिंग के दौरान एक ट्रैफिक कांस्टेबल को कार के बोनट पर लटकाकर गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। डेढ़ किमी के बाद चालक ने कार रोककर कांस्टेबल को उतरने के लिए कहा और वहां से अपनी कार भगाकर ले गया।
वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारी मामले पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। वीडियो कार में बैठे चालक के सहयोगी ने बनाई थी। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ट्रैफिक कांस्टेबल कार के बोनट पर लटका दिखा।
पता चला कि यह वीडियो पिछले साल नवंबर की है। नांगलोई चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काट रहे थे। इसी दौरान एक कार गलत दिशा से आई, जिसे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।
चालक ने कार भगाने की कोशिश की। इसी दौरान सिपाही सुनील कार के सामने आ गया। चालक ने उसे हटने का इशारा किया लेकिन सुनील कार के सामने खड़ा रहा। इस पर चालक कार को आगे बढ़ाने लगा।
सुनील ने कार का वाइपर पकड़कर बोनट पर चढ़कर खुद को बचाया, लेकिन चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और आड़ी तिरछी चलाकर सिपाही को गिराने की कोशिश करने लगा।
डेढ़ किमी के बाद चालक ने कार रोकी और सिपाही को उतरने के लिए कहा। सिपाही के कार से उतरते ही चालक कार को तेज रफ्तार से भगाकर ले गया। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment