Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सीएए) के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली में बवाल, हेड कांस्टेबल समेत 5 की मौत, डीसीपी-एसीपी सहित 60 घायल


नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में लगातार दूसरे दिन जमकर हिंसक उपद्रव हुआ। उपद्रवियों ने सोमवार को कई घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। 

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में लगातार दूसरे दिन जमकर हिंसक उपद्रव हुआ। उपद्रवियों ने सोमवार को कई घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पुलिस पर पथराव और गोलियां चलाई गईं। गोकुलपुरी में पथराव में सिर में चोट लगने से हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई, जबकि शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा और गोकुलपुरी एसीपी अनुज कुमार घायल हो गए। 

 करदमपुरी निवासी फुरकान और तीन अन्य युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। चांद बाग और भजनपुरा में सीएए विरोधी और समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस ने हिंसा प्रभावित दस इलाकों में धारा-144 लगा दी है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की।

पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल सहायक उपायुक्त कार्यालय से जुड़े थे। डीसीपी शर्मा के हाथ और सिर में चोट आई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दस अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को जाफराबाद और मौजपुर में भारी पथराव के चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद हिंसा भड़क गई। 

मौजपुर और भजनपुरा में कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई। जाफराबाद में एक शख्स ने बीच रोड पर तमंचे से कई राउंड गोलियां दागीं। उपद्रवियों ने यहां एक पेट्रोल पंप को जला दिया। आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भी मारपीट की गई। देर शाम उपद्रवियों ने गोकुलपुरी की टायर मार्केट को भी फूंक दिया।


पिंक लाइन के पांच मेट्रो स्टेशन बंद



बवाल बढ़ने पर दिल्ली मेट्रो ने पांच स्टेशन बंद कर दिए। जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार स्टेशन बंद रहे। इस रूट पर ट्रेनें वेलकम मेट्रो स्टेशन तक चलीं। वहीं, जनपथ, पटेल चौक, उद्योग भवन व केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद किए गए।
 




आज बंद रहेंगे स्कूल, परीक्षाएं टलीं 



हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी जिले में मंगलवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे और परीक्षा नहीं होगी। सीबीएसई ने कहा, मंगलवार को चार वोकेशनल विषयों की परीक्षा है। इन विषयों में से एक भी केंद्र उत्तर पूर्वी दिल्ली में नहीं है।




मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री से मांगी मदद


दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति और सद्भाव में गड़बड़ी परेशान करने वाली है। मैं उपराज्यपाल और गृहमंत्री से कानून व्यवस्था बहाल करने की अपील करता हूं। किसी को भी राजधानी का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।




ट्रंप की यात्रा को देखते हुए हिंसा


सरकारी सूत्रों ने कहा कि हिंसा को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को देखते हुए सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। यात्रा के चलते हिंसा में शामिल लोगों को व्यापक प्रचार मिल रहा है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक कंट्रोल रूम से हालात पर करीब से नजर रखे हैं। वहीं, गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि उच्च अधिकारी इलाके में मौजूद हैं। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात है, स्थिति फिलहाल काबू में है।

शांति बनाए रखें, अफवाहों से बचें: पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा, मौजपुर, करदमपुरी, चांद बाग और दयालपुर इलाके में हिंसा हुई है। ऐसे इलाकों की पहचान की गई है, जहां अशांति फैल सकती है। पुलिस स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रही है। लोग शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सख्ती से निपटेगी सरकार : रेड्डी
प्रदर्शनकारी संविधान के दायरे में विरोध करेंगे तो सरकार उनका समर्थन करेगी। लेकिन अगर वे हिंसा या उसे भड़काने की कोशिश करेंगे तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। गृहमंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। अशांत इलाकों में और सुरक्षाबलों को भेजने का निर्देश दिया गया है।



 

 



Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...