बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करते वक्त एक यात्री बस के एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक यह जानकारी मिली है।एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना सुक्कुर जिले के रोहरी इलाके में घटी जब कराची से सरगोधा जा रही बस खुली मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी और पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुक्कुर के आयुक्त शफीक अहमद महेसर ने कहा कि हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना पर संज्ञान लिया और सुक्कुर के आयुक्त को बचाव दलों को क्षेत्र में भेजने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment