होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
हत्या और जबरन वसूली सहित कई गंभीर अपराधों के आरोपी रवि पुजारी को आज भारत लाया गया। बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया है।
इस मामले पर कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमर कुमार पांडेय ने कहा है कि रवि पुजारी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और फिर इसके बाद उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी । उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।
इससे पहले पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया था। 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की टीम आज उसे भारत लाने में सफल रही। 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद उसे 22 फरवरी को सेनेगल से प्रत्यर्पित किया गया था। रवि पुजारी वही गैंगस्टर है जो तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों समेत कई नेताओं को भी धमका चुका है।
52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मंगलूरू के माल्पे में हुआ। वह अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का भी जानकार है। उसके परिवार में पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है। 2005 में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में उसे गिरफ्तार किया गया था
पत्नी पर आरोप था वह खुद और बेटियों के लिए फर्जी पासवोर्ट बना रही थी। मेंगलुरु में जमानत मिलने के बाद वह एक बार फिर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर बेटियों संग भारत से फरार हो गया था। इंटरपोल ने पुजारी और उसकी पत्नी पद्मा दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटस जारी किया था।
1990 में पुजारी मुंबई के अंधेरी में रहता था और वहीं से गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया। 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या कर अचानक सुर्खियों में आ गया।इसके बाद से ही वह कुख्यात अपराधी बन गया।
जानिए रवि पुजारी के बारे में

Comments
Post a Comment