लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक जारी, बजट प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक लोकभवन में जारी है। इसमें वित्त वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों व विनियोग विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। प्रदेश सरकार विधानमंडल के मौजूदा सत्र में तीन नए विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है।
इसमें वित्त वर्ष 2020-21 के आय-व्यय तथा इससे संबंधित विनियोग विधेयक, राज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रण वाले भवनों का आवंटन संशोधन विधेयक तथा यूपी लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) विधेयक शामिल है।
सरकार राज्य संपत्ति विभाग के भवनों के आवंटन की व्यवस्था में संशोधन करने जा रही है। इसमें ऑनलाइन आवंटन की व्यवस्था सहित कई नए प्रावधान शामिल होंगे।
इसी तरह प्रदेश में केंद्र के फैसले के मुताबिक आर्थिक रूप से पिछड़ों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था लागू की जा चुकी है। इसे प्रदेश में कानून का दर्जा देने की योजना है।

इसके अलावा कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम 1964 की धारा-17 क (1) एवं धारा 19 (3) (11-क) में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की जा चुकी है।
वहां नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए भवन में आधारभूत संसाधनों की व्यवस्था व भवन को पुलिस विभाग के नाम अस्थायी रूप से हस्तांतरित करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

Comments
Post a Comment