होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कोरोनावायरस की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था पर तो असर पड़ा ही है और साथ ही चीन से आसपास के देशों के कारोबार को भी इस वायरस की आपदा ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कैसीनो यानी जुआघर के लिए मशहूर मकाऊ ने सभी कैसीनो संचालकों से कहा है कि वे अपना कामकाज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दें।
मकाऊ विश्व का सबसे बड़ा जुआरियों का अड्डा माना जाता है। दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई ने कहा है कि इस वायरस के चलते उसे कलपुर्जों की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है जिसके चलते वह अपने काम की गति को धीमा कर रही है। इससे कंपनी का उत्पादन पहले से कम हो जाएगा
मकाऊ विश्व का सबसे बड़ा जुआरियों का अड्डा माना जाता है। दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई ने कहा है कि इस वायरस के चलते उसे कलपुर्जों की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है जिसके चलते वह अपने काम की गति को धीमा कर रही है। इससे कंपनी का उत्पादन पहले से कम हो जाएगा
गिर सकती पेट्रोलियम की मांग
पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम के मुख्य वित्तीय अधिकारी ब्रायन गिल्वेरी का आकलन है कि इस बीमारी के वजह से वैश्विक तेल की मांग में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। औद्योगिक गतिविधियों और उड़ानों की संख्या कम होने से दो से तीन लाख बैरल तेल की मांग में आ चुकी है। ।
सोने का भाव गिरा
सोने के अंतरराष्ट्रीय भावों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के हाजिर भाव में 0.2 फीसदी की आई और भाव कमजोर होकर 1,572.87 डॉलर पर आ गया जबकि वायदा कारोबार में सोना 0.3 प्रतिशत तक नीचे आया जिससे इसका भाव कम होकर 1577.20 डॉलर हो गया।
सिंगापुर एयर शो रद्द
कोरोनावायरस के चलते विश्व स्तर के सिंगापुर एयरशो को टाल दिया गया है। यह सम्मेलन अगले सप्ताह होना था। एशिया के इस सबसे बड़े एयरशो में कई कंपनियों ने भाग लेने से मना कर दिया था। इनमें से कई कंपनियां चीन की ही थीं।
वर्ल्ड बैंक ने दुनिया के देशों को साथ आने को कहा
वाशिंगटन। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विश्वबैंक ने दुनिया के देशों का आह्वन किया है कि वे इस बीमारी का मुकाबला करने के लिए अपने संसाधनों को भी प्रयोग में लाएं ताकि इस बीमारी पर लगाम लगाई जा सके।
हांगकांग में कोरोना बीमारी से पहली मौत, विश्वभर में कुल 427 मौतें
कोरोनावायरस के चलते हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चीन से बाहर इस बीमारी से होने वाली यह दूसरी मौत है जबकि चीन में सोमवार को कुल 64 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे कोरोनावायरस से मरने वालों की तादाद 427 हो गई है। उधर अमेरिका के कैलीफोर्निया में इस बीमारी का नया मामला सामने आया है। इससे पहले इलियोनिस में भी एक केस का पता चला था।
चीन ने अब अमेरिका विशेषज्ञों को इस बीमारी के अध्ययन के लिए आने की अनुमति दे दी है। दुनिया भर के मामलों की बात करें तो चीन में इससे प्रभावित लोगों की संख्या 20, 428 हो गई है। चीन के अलावा 23 अन्य देशों में कम से कम 151 मामले सामने आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने वुहान से निकाले गए अपने लोगों को हिंद महासागर के एक दूरदराज के द्वीप पर पहुंचा दिया है।
उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने 30 हजार कर्मियों को इस आपदा से निपटने के लिए लगाया है। दक्षिण कोरिया में थाईलैंड से आई एक महिला के इस वायरस से पीड़ित होने की आशंका है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी एक संदिग्ध मरीज का मामला सामने आया है।
चीन ने अब अमेरिका विशेषज्ञों को इस बीमारी के अध्ययन के लिए आने की अनुमति दे दी है। दुनिया भर के मामलों की बात करें तो चीन में इससे प्रभावित लोगों की संख्या 20, 428 हो गई है। चीन के अलावा 23 अन्य देशों में कम से कम 151 मामले सामने आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने वुहान से निकाले गए अपने लोगों को हिंद महासागर के एक दूरदराज के द्वीप पर पहुंचा दिया है।
उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने 30 हजार कर्मियों को इस आपदा से निपटने के लिए लगाया है। दक्षिण कोरिया में थाईलैंड से आई एक महिला के इस वायरस से पीड़ित होने की आशंका है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी एक संदिग्ध मरीज का मामला सामने आया है।
पिता के अस्पताल में होने से देखभाल के अभाव में विकलांग बच्चे ने दम तोड़ा
कोरोनावायरस से पीड़ित पिता के अस्पताल चले जाने से घर में अकेले रह बोलने और चलने फिरने में अक्षम एक 17 साल के विकलांग किशोर येन चांग की देखभाल न हो सकने के कारण मौत हो गई। उसकी मां का बहुत पहले ही निधन हो चुका था। उसके पिता यान शिओवेन ने सोशल मीडिया पर मदद के लिए लिखा भी था पर उस तक सहायता पहुंच नहीं सकी। घटना के सामने आने के बाद जिम्मेदार अफसरों स्थानीय पार्टी सचिव और मेयर को बर्खास्त कर दिया गया है।
मुरादाबाद मंडल में 31 लोग चीन से लौटकर आए
मुरादाबाद मंडल में 31 लोग चीन से लौटकर आए हैं। इनमें 27 लोग अकेले मुरादाबाद जिले के हैं। भारतीय दूतावास एवं एयरपोर्ट की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने चीन से लौटे सभी लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है। बस्ती में चीन से लौटे 7 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। प्रतापगढ़ के तीन युवक अपने घर लौट आए हैं। तीनों चीन के तियानजिन सिटी में मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। यहां लौटने की खबर पर चिकित्सकों ने उनकी जांच की। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के शाहगढ़ गांव की रहने वाली एक महिला में कोरोनावायरस के लक्षण मिलने की आशंका जताई गई है। पिछले एक महीने में क्षेत्र के कुछ गांवों में चीन होकर कनाडा, न्यूजीलैंड से लौटे 17 लोगों में यह महिला शामिल है।
Comments
Post a Comment