होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कांग्रेस ने डॉनल्ड ट्रंप के उनके स्वागत में 70 लाख भारतीयों के जुटने के दावे को लेकर सरकार पर हमला बोला
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने डॉनल्ड ट्रंप के उनके स्वागत में 70 लाख भारतीयों के जुटने के दावे को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ट्रंप भगवान राम हैं, जो उनके स्वागत में 70 लाख लोग जुटेंगे। गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने भारत दौरे का जिक्र करते हुए कहा था कि पीएम मोदी से उनसे कहा है कि उनसे स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर गुजरात के मोटेरा स्टेडियम तक 70 लाख लोग जुटेंगे।
लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर ने कहा कि ट्रंप के स्वागत में इतने सारे भारतीयों को क्यों जुटना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ट्रंप क्या भगवान राम हैं? वह बस अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। फिर उनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है? हम हिंदुस्तान के लोग उनकी पूजा करने के लिए खडे़ नहीं होंगे।'
अधीर रंजन ने कहा कि ट्रंप अपने फायदे के लिए भारत आर रहे हैं। भारत दौरे के दौरान ट्रेड डील न करने वाले बयान को लेकर भी उन्होंने अमेरिका पर हमला बोला। अधीर ने कहा, 'ट्रंप आ रहे हैं, लेकिन वह ट्रेड डील नहीं करना चाहते हैं। वह अमेरिकी उद्योगों के लिए संरक्षण बरकरार रखना चाहते हैं। मतलब वह अमेरिका के बाजार में हमें जाने नहीं देना चाहते हैं। वह ऐलान कर रहे हैं कि भारत विकसित हो गया है।'
अधीर रंजन ने कहा कि ट्रंप अपने फायदे के लिए भारत आर रहे हैं। भारत दौरे के दौरान ट्रेड डील न करने वाले बयान को लेकर भी उन्होंने अमेरिका पर हमला बोला। अधीर ने कहा, 'ट्रंप आ रहे हैं, लेकिन वह ट्रेड डील नहीं करना चाहते हैं। वह अमेरिकी उद्योगों के लिए संरक्षण बरकरार रखना चाहते हैं। मतलब वह अमेरिका के बाजार में हमें जाने नहीं देना चाहते हैं। वह ऐलान कर रहे हैं कि भारत विकसित हो गया है।'
"ट्रंप क्या भगवान राम हैं? वह बस अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। फिर उनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है? हम हिंदुस्तान के लोग उनकी पूजा करने के लिए खडे़ नहीं होंगे।"-अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस सांसद
कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदुस्तान में प्रति व्यक्ति आय 2 हजार डॉलर है, जबकि अमेरिका में यह 60 हजार डॉलर है। ऐसे में हम विकसित देश कैसे हो गए। दरअसल यह ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी है, जिसके तहत वह बस अपना धंधा चमकाना चाहता है।
Comments
Post a Comment