होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ट्रंप अगले हफ्ते 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ट्रंप के दौरे को लेकर अहमदाबाद और आगरा सहित दिल्ली में भी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पीएम मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा। ट्रंप अपने इस दौरे के दौरान अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली का भ्रमण करेंगे। ऐसे में आइए डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं...
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की लव स्टोरी 1998 में शुरू हुई। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप 52 साल के थे और मेलानिया 28 साल की थीं। ट्रंप तब राजनीति में नहीं आए थे और रियल-एस्टेट मुगल के तौर पर जाने जाते थे। न्यूयॉर्क सीटी फैशन वीक चल रहा था और टाइम्स स्क्वेयर के किट कैट क्लब में पार्टी थी। यहीं ट्रंप की नजर मेलानिया से मिली और उन्हें प्यार हो गया। ट्रंप, मेलानिया से मिलने से पहले दो शादी कर चुके थे और दूसरी पत्नी मारला मेपल से उनका तलाक होने वाला था।
इस पार्टी में ट्रंप सेलिना मिडलफ़र्ट के साथ पहुंचे थे लेकिन पहली ही नजर में मॉडल मेलानिया को दिल दे बैठे।स्लोवेनियाई खूबसूरत मॉडल मेलानिया पर ट्रंप की नजरें टिकी रहीं और यहीं से ट्रंप और मेलानिया का रिलेशनशिप शुरू हुआ। मेलानिया भी ट्रंप पर मंत्रमुग्ध हो गई थीं। यहीं से दोनों के बीच फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ। एक हफ्ते बाद मेलानिया ने ट्रंप को कॉल किया और दोनों की पहली डेट शुरू हुई।
ये ही वह दौर था जब मेलानिया और ट्रंप का रोमांस जोरों पर था। दोनों एक-दूसरे को वक्त देने लगे थे और उनकी मुलाकातें चर्चा का विषय बनने लगी थीं। साल 2000 आया और ट्रंप रिफॉर्म पार्टी की तरफ से कैंडिडेट थे। ट्रंप चाहते थे कि मेलानिया उनके पास आ जाए। 2001 में मेलानिया ने ग्रीन कार्ड हासिल किया और ट्रंप टावर आ गईं।

पांच साल साथ रहने के बाद शादी
ट्रंप और मेलानिया ने पांच साल की रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली। अप्रैल 2004 था। ट्रंप ने मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर शादी का प्रस्ताव दिया। ये ही वह दौर था जब ट्रंप ने कहा कि उनकी सफलता में मेलानिया का हाथ है। उन्होंने मेलानिया के साथ अपने पांच साल के रिलेशनशिप को बेहद सफल बताया।
साल 2005 में मेलानिया और ट्रंप की शादी हो गई। यह शादी पाम बीच पर हुई। मेलानिया ने एक लाख डॉलर की ड्रेस पहनी। इस शादी में हॉलीवुड से भी कई बड़े चेहरे शामिल हुए। शादी में बिल गेट्स और हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हुईं। साल 2006 में मेलानिया अमेरिकी नागरिक बन गईं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया। ट्रंप अब 60 साल के हो चुके थे और मेलानिया बेटे बैरॉन को जन्म दे चुकी थी।

उस वक्त ट्रंप के बच्चे इवांका और डोनाल्ड जूनियर छोटे थे। इवांका करीब 12 साल की थीं और डोनाल्ड जूनियर आठ साल के। उस वक्त मेलानिया ने कहा कि वह खुद को इवांका के मां नहीं बल्कि दोस्त के तौर पर देखती है। मेलानिया ने कहा कि मैं इवांका की दोस्त हूं। मैं यहां इसलिए हूं ताकि जब कभी भी इवांका को कोई जरूरत पड़े, मदद कर सकूं। यह बात उन्होंने एक न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान कही। साल 2016 में ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने और मेलानिया को अमेरिका की प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त हुआ। ट्रंप राजनीति में प्रवेश से पहले बिजनेसमैन और टेलीविजन पर्सनैलिटी के तौर पर मशहूर थे।
Comments
Post a Comment