होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। वहीं, रणजीत के भाई को भी गोली लगी है।
बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, जिससे उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। बचाव में आए उनके भाई को भी गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश आसानी से फरार हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रणजीत बच्चन हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। रंजीत समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते थे।
, रविवार की सुबह करीब छह बजे हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हजरतगंज इलाके में सीडीआरआई के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला।
बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, जिससे उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। बचाव में आए उनके भाई को भी गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश आसानी से फरार हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रणजीत बच्चन हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। रंजीत समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते थे।
शुरुआती जानकारी मिली है कि रणजीत अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क से निकलते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया।
गोली लगने से उनका भाई भी घायल हुआ है। रणजीत के भाई को हाथ में गोली लगी है। उसे घायल हालत में ट्रामा में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि 18 अक्तूबर को हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दो लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों बदमाश भगवा कपड़े पहने हुए थे और मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर लाए थे।
दोनों नाका स्थित खुर्शेदबाग की तंग गलियों में स्थित कमलेश के घर पहुंचे थे। पहली मंजिल स्थित पार्टी दफ्तर में पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया था। पुलिस ने मौके से .32 बोर की एक पिस्टल व एक खोखा बरामद किया था।

Comments
Post a Comment