Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

चीन में कोरोना वायरस से करीब 636 की मौत,वुहान से लौटे किसी भारतीय को कोरोनावायरस नहीं


चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से गुरुवार को और 73 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 636 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना वायरस से पुष्ट मामलों की संख्या करीब 31,000 हो गई। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर बातचीत की। इस दौरान जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन ने इस महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया है।



चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी वुहान में बृहस्पतिवार को 73 लोगों की मौत हो गई जबकि जिलिन, हेनन, ग्वांगडोंग और हैनान प्रांतों में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।

आयोग ने बताया कि बृहस्पतिवार को 73 लोगों की मौत हो गई जबकि 3,143 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने के नये मामले दर्ज किए गए। कोरोना वायरस की चपेट में आए मामलों की कुल संख्या 31,161 पर पहुंच गई है।

उसने बताया कि गुरुवार तक संक्रमण से पीड़ित करीब 1,540 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीनी अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तक देश में रह रहे 19 विदेशी नागरिकों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई। हालांकि उन्होंने उनकी नागरिकता के बारे में खुलासा नहीं किया।

कोरोनावायरस को लेकर भारत ने सख्ती बरतते हुए दुनिया के किसी भी कोने से भारत आने वाले चीनी नागरिकों को पांच फरवरी से पहले जारी हुए वीजा के अमल पर रोक लगा दी है। इसमें नियमित (स्टीकर) और ई-वीजा शामिल है। हालांकि, हांगकांग, मकाऊ और ताइवान के चीनी पासपोर्ट धारकों को रियायत दी गई है।

ऑनलाइन न्यूज पोर्टल का दावा, 24 हजार से ज्यादा मरे


चीन में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। कई देशों में काम करने वाली चीनी कंपनी टेनसेंट ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर एक डाटा जारी किया जिसके अनुसार कोरोनावायरस के कारण चीन में 24,589 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खबर के पूरी दुनिया में आग की तरह फैलने के बाद अचानक से कंपनी की साइट से यह डाटा भी लिया गया। लेकिन अंजाने में हुए इस कथित खुलासे से इस कयास को बल मिला है कि चीनी सरकार मरने वालों की संख्या को घटा कर पेश कर रही है। 

कोडिंग की गड़बड़ी या फिर भंडाफोड़ 


सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हैं कि कम्प्यूटर में कोडिंग की गड़बड़ी की वजह से टेनसेंट का यह असली डेटा ऑनलाइन लीक हो गया। कुछ अन्य लोगों का मानना है कि टेनसेंट में काम करने वाले किसी शख्स ने जानबूझकर असली डेटा लीक किया है ताकि दुनिया को वास्तविक हालात का पता चल सके।

अस्पताल के कॉरिडोर में लोगों के शव बिखरे पड़े


सोशल मीडिया में कुछ दिनों पहले एक वीडियो जारी हुआ था। जिसमें दावा किया गया कि वह वुहान के एक अस्पताल का है और उसके  कॉरिडोर में लोगों के शव बिखरे पड़े हुए हैं। उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। हालत यह है कि 10 दिनों से लगातार काम कर रहे एक युवा डॉक्टर की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई है।

दुनियाभर में कोरानावायरस से संक्रमित लोगों की तादाद 30,000 के पार




चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस दुनियाभर में अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। बीजिंग में शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अकेले चीन की मुख्य भूमि पर 30 हजार से ज्यादा लोगों के इस विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत सहित कुल 22 मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक मकाऊ में 10 मामले सामने आए हैं और इस विषाणु से सबसे अधिक मौतें चीन के मध्य प्रांत हुबेई में हुई है जहां पर दिसंबर में सबसे पहले इस विषाणु से इंसानों में संक्रमण का खुलासा हुआ था। 

विभिन्न देशों की यह है स्थिति


विभिन्न देशों की बात करें तो जापाम में इसके 45 मामले सामने आए हैं वहीं सिंगापुर में 28 मामले सामने आए हैं। थाईलैंड में 25, दक्षिण कोरिया में 23, ऑस्ट्रेलिया और मलयेशिया में 14-14, जर्मनी और ताइवाम में 13-13 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के 12, वियतनाम में 10, फ्रांस में छह, संयुक्त अरब अमीरात में पांच, कनाडा में चार और भारत, ब्रिटेन व फिलीपींस में तीन-तीन मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही रूस और इटली में दो-दो मरीजों में कोरोनावायरस का संक्रमण मिला है। वहीं, बेल्जियम, नेपाल, श्रीलंका, स्वीडन, स्पेन, कंबोडिया और फिनलैंड में एक-एक मामला सामने आया है।

हुबेई से निकलने के इच्छुक 10 भारतीय नहीं पास कर पाए स्वास्थ्य जांच





 



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के हुबेई प्रांत से 647 भारतीयों को निकाला गया है। हालांकि 10 भारतीय स्वास्थ्य जांच न पास कर पाने के कारण नहीं आ सके। हम चीन के संपर्क में हैं और इन नागरिकों के जल्द स्वस्थ होकर सुरक्षित वापसी के हरसंभव उपाय पर विचार कर रहे हैं। पुरानी एडवाइजरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, भारतीयों को चीन यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने कहा, वुहान और आसपास इलाकों से लाए गए भारतीयों में बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला। वहीं, चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्र के मदद मांगने के वायरल वीडियो पर कुमार ने कहा, पाकिस्तानी सरकार से ऐसा अनुरोध नहीं मिला है। अगर ऐसी स्थिति होती है तो उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए हम इस पर विचार कर सकते हैं। गौरतलब है कि भारत ने मालदीव के सात नागरिकों निकाला है।




वुहान से लौटे किसी भारतीय को कोरोनावायरस नहीं


चीन के वुहान से लौटे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया के विशेष विमान से लाए गए सभी 645 लोगों की कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन भारतीय नागरिकों को सेना और आईटीबीपी द्वारा बनाए गए अलग-अलग केंद्रों में रखा गया है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि छह फरवरी तक 1,265 उड़ानों के 1,38,750 यात्रियों की कोरोनावायरस जांच की गई, लेकिन अब तक कोई नया मामला सामने नहीं आया है। भारत में अभी तक सिर्फ केरल में ही कोरोनावायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। 

हाल ही में भारत लौटे वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले इन तीन मेडिकल छात्रों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईएमसीआर) ने 510 लोगों के नमूनों की जांच की है, जिनमें उन तीन छात्रों को छोड़कर सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

बयान के अनुसार चीन के वुहान से लौटे और सेना तथा आईटीबीपी द्वारा बनाए गए अलग-अलग केंद्रों में रखे गए सभी 645 लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है


 



Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...