होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को गोवा में आकस्मिक निधन हो गया। 59 साल की उम्र में वेंडेल ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों ने देखी। मुंबई में ये खबर फैलते ही लोग एक दूसरे को फोन करके इसकी पुष्टि करने लगे। किसी को पहली बार में इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ।
वेंडल इन दिनों गोवा में एक कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर काम कर रहे थे और हाल ही में इसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी जानकारी दी थी। तीन दिन पुरानी इस पोस्ट में वेंडल ने इस म्यूजिम को देश का पहला कॉस्ट्यूम म्यूजियम बताया था। वेंडल इसे लेकर गोवा के कोलवाले में 450 साल पुरानी एक इमारत में काम करते रहे हैं।
ह साल पहले भारत सरकार का पद्मश्री सम्मान पाने वाले वेंडल के निधन पर केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा तमाम फिल्मी हस्तियों ने शोक प्रकट किया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने वेंडल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया।
रॉड्रिक्स के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'वेंडेल रॉड्रिक्स के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह भारत के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनर थे। मेरी संवेदना वेंडेल के परिजनों के साथ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
Comments
Post a Comment