होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिन के भारतीय दौरे पर आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के स्वागत में ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह एक सम्मान की बात है कि वह कल अहमदाबाद में ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू करने के लिए हमारे साथ होंगे।
ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24 फरवरी को भारत जाएंगे। वे इस दौरान अहमदाबाद, आगरा तथा नई दिल्ली जाएंगे। राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेड कुशनेर और अमेरिकी के कई शीर्ष अधिकारी भी उनके साथ जाएंगे।
इस बीच, ट्रंप के 2020 राष्ट्रपति चुनाव अभियान के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति की तुलना में ट्रंप के संबंध भारत के साथ सबसे अच्छे हैं। ‘ग्लोबल रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट्स’, ‘एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल्स’ के सलाहकार अल मेसन ने कहा, ‘अमेरिका के सभी पूर्व राष्ट्रपतियों की तुलना में ट्रंप के संबंध भारत के साथ सबसे अच्छे हैं। वह भारतीयों और भारतीय-अमेरिकियों से प्यार करते हैं। देशभर के भारतीय अमेरिकी भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं
Comments
Post a Comment