होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल भारत के 11 संस्थानों ने जगह बनाई है। इसमें 16वीं रैंक के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। टॉप 100 में रैंकिंग में सुधार के लिहाज से आईआईटी संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन किया। आईआईटी खड़गपुर पिछली बार से 23 पायदान चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंचा। वहीं, आईआईटी दिल्ली ने 28 स्थान की छलांग लगाकर 38वीं रैंकिंग हासिल की।
टाइम्स ने मंगलवार को हायर एजुकेशंस इमरजिंग इकोनॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 जारी की जिसमें 47 देशों के 100 शीर्ष विश्वविद्यालयों को जगह दी गई है। टॉप 100 में सर्वाधिक विश्वविद्यालयों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है, चीन 30 विश्वविद्यालयों के साथ पहले पायदान पर है। टाइम मैग्जीन ने कुल 533 विश्वविद्यालयों के नाम जारी किए हैं। इनमें भारत के कुल 56 विवि हैं।
टाइम्स हायर एजुकेशंस के मुख्य अधिकारी फिल बैटी ने कहा, इस रैंकिंग से यह स्पष्ट है कि भारतीय उच्च शिक्षा में खूब प्रगति की जा रही है और यह एक रोमांचक मोड़ पर है जिसके आगामी परिणाम बेहद शानदार होंगे। इसके अलावा उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शिक्षा को लेकर खूब काम हो रहा है। आईआईटी मद्रास 12 रैंक चढ़कर 63वें पायदान पर पहुंच गया। आईआईटी रोपड़ और इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी ने पहली बार टॉप 100 में जगह बनाई है।

मोदी सरकार की योजना रंग लाई
मोदी सरकार द्वारा 2017 में शुरू की गई संस्थानों की श्रेष्ठता योजना का रंग इस रैंकिंग में देखने को मिला। योजना में भागीदार विश्वविद्यालय अमृता विश्व विद्यापीठ ने 51 पायदान ऊपर चढ़कर पहली बार टाइम्स की सूची में शीर्ष 100 में जगह बनाई है। पिछले साल जहां इसकी रैंकिंग 141 थी इस बार 90 है। इसके अलावा योजना में शामिल आईआईटी संस्थानों को भी सूची में जगह मिली।
Comments
Post a Comment