Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

425 हुई चीन में मरने वालों की संख्या,20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित



 

चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के चलते मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चीन की सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोरोनावायरस के चलते 425 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इससे संक्रमित 64 नए मामले भी सामने आए हैं। पूरे देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 20,400 हो गई है।
 

कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन में सर्जिकल मास्क और चिकित्सकीय सामानों की कमी हो गई है और उसे इनकी तत्काल जरूरत है। साल 2002 में आए सार्स से भी ज्यादा लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस से चीन में 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
 

हांगकांग में कोरोना वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत


कोरोनावायरस से पीड़ित 39 वर्षीय एक व्यक्ति की हांगकांग में मौत हो गई। यहां इस वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। चीन के बाहर इस वायरस से किसी की जान जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फिलिपीन में एक व्यक्ति की मौत इसके कारण हुई थी।



चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के चलते मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चीन की सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोरोनावायरस के चलते 425 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इससे संक्रमित 64 नए मामले भी सामने आए हैं। पूरे देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 20,400 हो गई है।
 

कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन में सर्जिकल मास्क और चिकित्सकीय सामानों की कमी हो गई है और उसे इनकी तत्काल जरूरत है। साल 2002 में आए सार्स से भी ज्यादा लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस से चीन में 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
 

हांगकांग में कोरोना वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत


कोरोनावायरस से पीड़ित 39 वर्षीय एक व्यक्ति की हांगकांग में मौत हो गई। यहां इस वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। चीन के बाहर इस वायरस से किसी की जान जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फिलिपीन में एक व्यक्ति की मौत इसके कारण हुई थी।



 


चीन ने नौ दिन में बनाया 1000 बेड का अस्पताल



चीन ने सोमवार को कोरोनोवायरस से प्रभावित वुहान शहर में नौ दिनों में बनाया गया 1,000 बेड का अस्पताल खोला और वायरल वायरस के इलाज के लिए क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया। एक चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञ झोंग नानशान ने कहा कि ताजा सबूतों के आधार पर कोरोनोवायरस जो चीन और दुनिया में तेजी से फैल रहा है, अगले 10 से 14 दिनों में अपने चरम पर पहुंच सकता है। इसका मतलब यह है कि यह मामला कम होने के बजाय तेजी से बढ़ेगा, जो दुनिया के लिए परेशानी का सबब होगा। 




चीन में सर्जिकल मास्क की किल्लत



कोरोनावायरस से जूझ रहे चीन में सर्जिकल मास्क और चिकित्सकीय सामानों की कमी हो गई है और उसे इनकी तत्काल जरूरत है। 1.4 अरब आबादी वाले देश में लोग डर के मारे अपने घरों में सर्जिकल मास्क जमा कर रहे हैं। इधर, चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि बीमारी से निबटने में मदद करने के बजाय वह डर और खौफ का माहौल पैदा कर रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ शुनविंग ने कहा, चीन को अभी सबसे ज्यादा जरूरत सर्जिकल मास्क, संक्रमण से सुरक्षित रखने वाले खास सूट और रंगीन चश्मों की है।

चीनी सरकार ने वायरस के चलते बिगड़ते आर्थिक और कूटनीतिक परिस्थितियों के लिए अमेरिका पर अंगुली उठाई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका मदद करने की बजाय डर और खौफ का माहौल पैदा कर रहा है। बता दें कि व्यापारिक विवादों के चलते चीन और अमेरिका के संबंध पिछले एक साल से तनावपूर्ण रहे हैं। कोरोनावायरस का संक्रमण सामने आने पर चीनी यात्रियों पर प्रतिबंध और चीन में अपने दूतावास के कर्मचारियों में कमी करने वाला पहला देश अमेरिका ही था।




केरल में कोरोनावायरस का तीसरा पॉजिटिव मामला, राज्य आपदा घोषित



केरल में कोरोनावायरस का तीसरा पॉजिटिव मामला सामने आया है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने इसे राज्य आपदा घोषित कर दिया है। केरल सरकार की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है।

इसके साथ ही सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पीड़ित छात्र वुहान में पढ़ाई कर रहा था। इसके अलावा करीब दो हफ्ते पहले चीन से लौटे दो लोगों को केरल के कोट्टयम के सरकारी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

ओडिशा के कटक में आठ लोगों को भर्ती किया गया जिनमें कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका है। इनमें से पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक मेडिकल छात्र को एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक महिला और चीन में पढ़ रहे एक और मेडिकल छात्र को एससीबी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला के पति का भी परीक्षण किया जा रहा है। 

चीन जाने से बचने की एडवाइजरी 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को चीन जाने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही सरकार ने कहा है कि जो भी व्यक्ति 15 जनवरी 2020 से चीन गया है, उसके साथ यात्रा करने से भी बचा जाए।  केंद्र सरकार ने कहा है कि चीनी नागरिकों के लिए फिलहाल ई वीजा सुविधा रोक दी गई है। इसके अलावा हले से जारी ई वीजा और आवेदनों को भी निलंबित कर दिया गया है। 

कोरोनावायरस को लेकर मंत्रियों के समूह की बैठक


कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए तैयारियों की समीक्षा, निगरानी और मूल्यांकन करने के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने सोमवार को अपनी पहली बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, हरदीप पुरी, एस जयशंकर, जी किशन रेड्डी, अश्विनी कुमार चौबे और मनसुख लाल मंडाविया शामिल हुए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में केरल से रिपोर्ट किए गए तीन पुष्ट मामलों और निवारक कदमों और उपायों से मंत्रियों को अवगत कराया गया। भारत सरकार ने पड़ोसी देश में रहने वाले चीनी यात्रियों और विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा के अस्थायी निलंबन की घोषणा करते हुए सलाह दी कि 15 जनवरी के बाद से चीन जाने वाले किसी भी व्यक्ति की जांच की जाए। 

केंद्र ने बनाया बनाया टास्क फोर्स 


केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से उपजे हालात की निगरानी के लिए एक टॉस्क फोर्स बनाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि यह टॉस्क फोर्स यह तय करेगा कि इस वायरस को रोकने  लिए क्या उपाय अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन में रहने वाले ऐसे भारतीय, जो वापस आने के इच्छुक हैं, उन्हें वहां से निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भी भारत आना चाहते हैं, उन्हें दूतावास से संपर्क करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अपनी यात्रा सलाह को नवीनतम करते हुए कहा है कि लोगों को चीन जाने से बचना चाहिए और वहां से वापस आ रहे लोगों को ऐहतियात के चलते  अलग रखा जाना मुनासिब होगा। 

हनीमून चीन में मनाना पड़ा महंगा, प्रशासन को कोरोना वायरस की आशंका 


चीन में हनीमून मनाने गए एक युवा दंपती को भारी पड़ गया है। यह पति पत्नी गत 28 जनवरी को भारत वापस आए थे और उन्हें खांसी जुकाम की शिकायत के बाद सावधानी बरतते हुए यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि वे कोरोना वायरस से पीड़ित हो सकते हैं इसलिए उन्हें एक अलग वार्ड में रखा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी केके सोनी ने बताया कि उनके नमूनों को जयपुर भेजा गया है और एक अन्य टीम को उनके परिवार के दूसरे लोगों की जांच के लिए भेजा जाएगा। 

कोलकाता में जांच की सुविधा 


कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो थर्मल स्कैनर मुहैया कराए हैं ताकि इस वायरस से पीड़ित लोगों की पहचान आसान हो सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पोर्ट प्रशासन ने इनका प्रयोग करने का भी प्रारंभ कर दिया है। 



 

 


 

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...