होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई बदलाव करती रहती है। यात्री हमेशा इस बात के लिए चिंतित रहते हैं कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं। अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों की इस चिंता को दूर करने के लिए नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा। इसकी जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी।
रेलवे ने शुरू की ये सुविधा
भारतीय रेलवे ने अब रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन डिस्प्ले करना शुरू कर दिया है। रेलवे द्वारा जारी की गई इस सुविधा से आप आसानी से टिकट कंफर्मेशन और बुक हो चुके ट्रेन बर्थ के बारे में पता लगा सकेंगे।
पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी
इस सुविधा के तहत यात्रियों को यह जानकारी मिल सकेगी कि ट्रेन में कोई बर्थ खाली है या नहीं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि, 'अब बिना झंझट रेल यात्री आसानी से बुक और बुक नहीं हुए बर्थ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चार्ट बनने के बाद आप इसे एक क्लिक में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।'
जारी होंगे दो चार्ट
बता दें कि ट्रेन की यात्रा शुरू होने से चार घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं ट्रेन की यात्रा शुरू होने से केवल 30 मिनट पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट जारी किया जाएगा। इस दूसरे चार्ट के जरिए यात्री ट्रेन के सीट एलोकेशन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यहां उपलब्ध होगी नई सुविधा
भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ( IRCTC ) के ई-टिकट जारी किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर रेलवे की यह नई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यात्रियों को वेबसाइट और मोबाइल वर्जन में भी यह सुविधा मिलेगी।
ऐसे चेक करें रिजर्वेशन चार्ट
- इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
- यहां आपको चार्ट या वेकेंसी का विकल्प दिखेगा। इसपर क्लिक करें।
- अब आपको ट्रेन का नाम व नंबर सहित अन्य जानकारी डालनी होगी।
- फिर बोर्डिंग स्टेशन डालकर 'गेट ट्रेन चार्ट' पर क्लिक कीजिए। अब आपको चार्ट दिख जाएगा।
Comments
Post a Comment