गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां सोने की प्रति 10 ग्राम कीमतों में 63 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं चांदी की कीमतों में 95 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 40723 रुपये हो गई। गौरतलब है कि सोना बुधवार को 40,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।वहीं प्रति किलो चांदी का भाव 47082 रुपये पर आ गया। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 47,177 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।भारतीय रुपया गुरुवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब 8 पैसे कमजोर होकर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो गुरुवार को सोना 1,556 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विशलेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी के कारण यहां पर भी ऐसा देखने को मिला है। इसके अलावा अमेरिका और चीन में पहले चरण की ट्रेड डील होने के बाद निवेशक दूसरे चरण की डील को लेकर सतर्क हैं। इस वजह से आज सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही उन्होंने कहा, चीन में कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर निवेशक भी चिंतित हैं।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment