होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर को शुक्रवार को कड़े मुकाबले में आखिरी वक्त में जीत मिली। ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में स्विटजरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी 38 वर्षीय फेडरर हारते-हारते बचे। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉन मिलमन से कड़ी टक्कर मिली। चार घंटे से अधिक समय तक चले इस मुकाबले में फेडरर ने टाई ब्रेकर में मैच जीत ऑस्ट्रेलियन ओपन की अपनी 100वीं जीत दर्ज की। उन्होंने मिलमन को 4-6. 7-6(2). 6-4. 4-6. 7-6 (10-8) से हराया।
पुरुषों के अन्य मुकाबले में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी और दुनिया के दूसरे नंबर के नोवाक जोकोविच ने आसान जीत के साथ चौथे दौर में अपनी जगह पक्की की। जोकोविच ने जापान के योशीहितो निशिओका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। वहीं अन्य मुकाबले में छठे रैंक वाले स्तेफानोस सितसिपास को उलटफेर का सामना करना पड़ा। उन्हें 32वीं रैंक के मिलोस रोनिक ने 7-5, 6-4, 7-6 (2) को हराकर बाहर कर दिया।

दिग्गज सेरेना हारकर बाहर
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सात बार की चैंपियन अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गईं। सेरेना को चीन की 28 साल की वांग कियांग ने हराया। 23 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकीं विलियम्स को तीसरे राउंड के इस मुकाबले में कियांग ने 6-4, 7-6 (2-7), 7-5 से हराया। दुनिया की 29वें नंबर की खिलाड़ी कियांग ने 2 घंटे 40 मिनट में मुकाबला जीता और अगले दौर में जगह बना ली।
कियांग ने पहला सेट जीता लेकिन दूसरे सेट में टाईब्रेकर में हारीं। तीसरे और निर्णायक सेट में उन्होंने 7-5 से जीत दर्ज की। विलियम्स मार्गरेट कोर्ट के ओवरऑल ग्रैंडस्लैम खिताब (24) के रेकॉर्ड की बराबरी करना चाहती थीं, लेकिन अब उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। सेरेना ने आखिरी बार मेलबर्न में 2017 में ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। अपनी बेटी एलेक्सिस के जन्म के चलते वह काफी समय तक टेनिस कोर्ट से दूर रहीं।

कैरोलिन वोज्नियाकी ने टेनिस को अलविदा कहा
Caroline Wozniacki - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में मिली हार के साथ ही टेनिस को अलविदा कह दिया। वोज्नियाकी ने दिसंबर में ही कह दिया था कि यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। उन्हें ट्यूनीशिया की ओंस जाबुर ने 7-5, 3-6, 7-5 से हराया। इसके साथ ही उनके सुनहरे करियर का अंत हो गया जिसमें उन्होंने 30 डब्ल्यूटीए खिताब जीते।
उन्होंने एकमात्र ग्रैंडस्लैम 2018 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था। विश्व रैंकिंग में 78वें स्थान पर काबिज जाबुर से मिली हार के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक सकी। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उनकी आंखें लाल और सूजी हुई थी। उन्होंने मजाक में कहा कि मैने फोरहैंड पर गलती के साथ अपना करियर खत्म किया। मैं अपने पूरे करियर में इन चीजों पर मेहनत करती रही हूं।

कोको ने ओसाका को हराया
कोको गौफ - फोटो : सोशल मीडिया
15 वर्षीय अमेरिकी सनसनी कोको गौफ ने शुक्रवार को तीसरे दौर में मौजूदा ऑस्ट्रेलियन चैंपियन नाओमी ओसाका को हराकर बड़ा उलटफेर किया। गौफ ने सीधे सेटों में ओसाका को 6-3, 6-4 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।
Comments
Post a Comment