होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप 62,772.95 करोड़ रुपये बढ़ गया है। सबसे अधिक लाभ हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 345.65 अंक यानी 0.83 फीसदी की तेजी रही।
- बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा यानी 22,827.94 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,778.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,890.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,009.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- इंफोसिस की बाजार हैसियत 12,605.57 करोड़ रुपये चढ़कर 3,26,999.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,599 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,24,455.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- आईटीसी की बाजार हैसियत की बात करें, तो इसमें 2,273.86 करोड़ रुपये की तेजी आई और यह 2,94,802.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
- टीसीएस के बाजार पूंजीकरण की बात करें, तो इसमें 1,576 करोड़ रुपये की बढ़त आई, जिसके बाद यह 8,32,297.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में सबसे अधिक गिरावट आई है। 12,717.6 करोड़ रुपये की कमी के बाद यह 2,83,802.65 करोड़ रुपये रह गई।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,040.83 करोड़ रुपये कम होकर 3,43,477.06 करोड़ रुपये रह गया।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,930.21 करोड़ रुपये गिरकर 6,99,881.90 करोड़ रुपये हो गया।
- वहीं एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 726.19 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,24,293.86 करोड़ रुपये रह गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. आईटीसी
10. भारतीय स्टेट बैंक
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. आईटीसी
10. भारतीय स्टेट बैंक
Comments
Post a Comment